जेल में बंद कथित महाठग सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर चर्चा में है. दरअसल, वैलेंटाइन डे के मौके पर उसने एक बार फिर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के लिए एक इमोशनल चिट्ठी लिखी है. सुकेश ने लेटर लिखते हुए स बार एयरबस H-सीरीज हेलीकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा किया है.
अपने लेटर में सुकेश ने जैकलीन को ‘माई बेबी बोम्मा’, ‘वावा’, ‘एंजेल’ और ‘जैकी’ जैसे संबोधनों से पुकारते हुए कहा कि जेल की दीवारें भले उन्हें अलग कर रही हों, लेकिन उनका दिल ‘हर धड़कन में सिर्फ जैकलीन का नाम लेता है.’
महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा लव लेटर
लेटर में सुकेश ने उनकी ‘लवस्टोरी’ की तुलना रोमियो-जूलियट, हीर-रांझा, लैला-मजनू और एंटनी क्लियोपेट्रा से की. उसने लिखा कि कानूनी परेशानियों, शर्मिंदगी और तनाव के लिए वह जिम्मेदार है. लेकिन तूफान खत्म होने वाला है और वह सब कुछ जल्द ठीक कर देगा. सुकेश ने एक्ट्रेस को आश्वासन देते हुए लिखा कि अब ये तूफान जल्द ही खत्म होने वाला है और जल्द ही सब कुछ ठीक होने वाला है.
साथ ही सुकेश ने फर्नांडीज को लग्जरी एयरबस गिफ्ट करने का दावा भी किया है. उसने पत्र में लिखा कि वह जैकलिन को कस्टम इंटीरियर वाला एयरबस हेलीकॉप्टर, बाहर-भीतर ‘JF’ इनीशियल्स, उसके जेट और यॉट से मैचिंग पेंट जॉब तोहफे में दे रहा है. उसने लैटर में ये भी जोर दिया है कि उसने ये मेहनत की कमाई से खरीदकर उन्हें गिफ्ट किया. उसने दावा किया कि इसका अपराध से कोई ताल्लुक नहीं. यही नहीं, उसने लेटर में ये भी एक्सेप्ट किया कि कानूनी मामलों की वजह से जैकलीन शायद इसे तुरंत इस्तेमाल ना कर सकें.
लग्जरी एयरबस गिफ्ट का किया दावा
इससे पहले भी सुकेश चंद्रशेखर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को क्रिसमस के मौके पर एक रोमांटिक लेटर लिखा था. सुकेश ने लेटर में बताया था कि इस घर का नाम ‘लव नेस्ट’ रखा है, जो उनके प्यार का प्रतीक है. पत्र में सुकेश ने जैकलीन को ‘मेरा बच्चा, मेरा बोम्मा’ और ‘मेरी जैकलीन’ कहकर संबोधित किया था.
