

Jaipur : ग्रह-नक्षत्रों का व्यक्ति के जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है. सूर्य, केतु से लेकर बुध तक सभी ग्रह अपनी चाल बदलते हैं. खास बात यह है साल 2021 में राहु-केतु और शनि अपना राशि परिवर्तन नहीं करेंगे. नए साल पर शनि अपनी स्वराशि मकर, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में ही रहेंगे.
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि सूर्य से लेकर मंगल तक नए साल में अपना राशि परिवर्तन करेंगे. ग्रहों के चाल बदलने से व्यक्ति को कई बार शुभ तो कई बार अशुभ परिणामों की प्राप्ति होती है. राशि परिवर्तन जातकों की लाइफ में तरक्की, नौकरी और अचानक धन प्राप्ति का योग लेकर आता है.
यह भी पढ़ें- मई की इस तारीख से शुरू हो रहा है `नौ तपा`, चिलचिलाती गर्मी करेगी सबको परेशान
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि वर्ष 2021 में मंगल ग्रह 7 बार, गुरु 3 बार, सूर्य 11 बार, शुक्र 15 बार, बुध 19 बार और चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करेंगे.
शनि मकर राशि में पूरे साल रहेंगे विराजमान
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव साल 2021 में कोई राशि परिवर्तन नहीं करेंगे. इसी राशि में रहकर शनि पूरे चराचर जगत को प्रभावित करेंगे. शनिदेव को कर्म का कारक भी माना जाता है, शनि आपके कर्म के अनुसार फल देते हैं.
राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में रहेंगे पूरे साल
सोमेश्वर महादेव मंदिर मालवीय नगर के पंडित मदन मोहन शर्मा ने बताया कि छाया ग्रह राहु वृषभ में और केतु वृश्चिक राशि में पूरे वर्ष भर रहेंगे. आपको जानकारी देना चाहेंगे कि 23 सितंबर 2020 को राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में आए थे. राहु केतु के कारण पूरे विश्व में राजनीति चरम पर रहेगी और राजनीतिक उथल-पुथल चलती रहेगी. विश्व के कई राजनेताओं पर संकट छाया रहेगा.
किस दिन कौन-सा ग्रह बदलेगा अपनी चाल
1. मंगल का राशि परिवर्तन
ऊर्जावान ग्रह मंगल अपनी राशि करीब डेढ़ माह में बदलता है. नए साल में मंगल 7 बार अपना राशि परिवर्तन करेगा.
मंगल का वृषभ राशि में गोचर – 22 फरवरी 2021
मंगल का मिथुन राशि में गोचर – 14 अप्रैल 2021
मंगल का कर्क राशि में गोचर – 2 जून 2021
मंगल का सिंह राशि में गोचर – 20 जुलाई 2021
मंगल का कन्या राशि में गोचर – 6 सितंबर 2021
मंगल का तुला राशि में गोचर – 22 अक्तूबर 2021
मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर – 5 दिसंबर 2021
2. बुध का राशि परिवर्तन
बुध का नए साल में पहला राशि परिवर्तन 5 जनवरी होगा. इसके बाद साल का आखिरी राशि परिवर्तन 29 दिसंबर को होगा.
बुध का मकर राशि में गोचर – 5 जनवरी 2021
बुध का कुंभ राशि में गोचर – 25 जनवरी 2021
बुध का मकर राशि में गोचर – 4 फरवरी 2021
बुध का कुंभ राशि में गोचर – 11 मार्च 2021
बुध का मीन राशि में गोचर – 1 अप्रैल 2021
बुध का मेष राशि में गोचर – 16 अप्रैल 2021
बुध का वृष राशि में गोचर – 1 मई 2021
बुध का मिथुन राशि में गोचर – 26 मई 2021
बुध का वृष राशि में गोचर – 3 जून 2021
बुध का मिथुन राशि में गोचर – 7 जुलाई 2021
बुध का कर्क राशि में गोचर – 25 जुलाई 2021
बुध का सिंह राशि में गोचर – 9 अगस्त 2021
बुध का कन्या राशि में गोचर – 26 अगस्त 2021
बुध का तुला राशि में गोचर – 22 सितंबर 2021
बुध का कन्या राशि में गोचर – 2 अक्तूबर 2021
बुध का तुला राशि में गोचर – 2 नवंबर 2021
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर – 21 नवंबर 2021
बुध का धनु राशि में गोचर – 10 दिसंबर 2021
बुध का मकर राशि में गोचर – 29 दिसंबर 2021
3. गुरु का राशि परिवर्तन
साल 2021 में गुरु ग्रह तीन बार अपनी चाल बदलेंगे. गुरु करीब 13 माह में अपना राशि परिवर्तन करते हैं.
बृहस्पति का कुंभ राशि में गोचर – 6 अप्रैल 2021
बृहस्पति का मकर राशि में गोचर – 14 सितंबर 2021
बृहस्पति का कुंभ राशि में गोचर – 21 नवंबर 2021
4. शुक्र का राशि परिवर्तन
चमकीले ग्रह शुक्र का पहला राशि परिवर्तन 4 जनवरी को होगा. इसके बाद 30 दिसंबर को साल 2021 का आखिरी राशि परिवर्तन करेंगे.
शुक्र का धनु राशि में गोचर – 4 जनवरी 2021
शुक्र का मकर राशि में गोचर – 28 जनवरी 2021
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर – 21 फरवरी 2021
शुक्र का मीन राशि में गोचर – 17 मार्च 2021
शुक्र का मेष राशि में गोचर – 10 अप्रैल 2021
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर – 4 मई 2021
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर – 29 मई 2021
शुक्र का कर्क राशि में गोचर – 22 जून 2021
शुक्र का सिंह राशि में गोचर – 17 जुलाई 2021
शुक्र का कन्या राशि में गोचर – 11 अगस्त 2021
शुक्र का तुला राशि में गोचर – 6 सितंबर 2021
शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर – 2 अक्तूबर 2021
शुक्र का धनु राशि में गोचर – 30 अक्तूबर 2021
शुक्र का मकर राशि में गोचर – 8 दिसंबर 2021
शुक्र का धनु राशि में गोचर – 30 दिसंबर
5. सूर्य का राशि परिवर्तन
सूर्य का पहला राशि परिवर्तन 14 जनवरी को होगा. सूर्य के राशि परिवर्तन के दिन को सूर्य संक्रांति के नाम से भी जानते हैं.
सूर्य का मकर राशि में गोचर – 14 जनवरी 2021
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर – 12 फरवरी 2021
सूर्य का मीन राशि में गोचर – 14 मार्च 2021
सूर्य का मेष राशि में गोचर – 14 अप्रैल 2021
सूर्य का वृष राशि में गोचर – 14 मई 2021
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर – 15 जून 2021
सूर्य का कर्क राशि में गोचर – 16 जुलाई 2021
सूर्य का सिंह राशि में गोचर – 17 अगस्त 2021
सूर्य का कन्या राशि में गोचर – 17 सितंबर 2021
सूर्य का तुला राशि में गोचर – 17 अक्तूबर 2021
सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर – 16 नवंबर 2021
सूर्य का धनु राशि में गोचर – 16 दिसंबर 2021
यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2021: 26 मई को लगेगा उपछाया चंद्र ग्रहण, नहीं लागू होंगे सूतक नियम

