News in Brief

अयोध्या: धर्म नगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. मंदिर के नींव की 5 लेयर कंप्लीट भी हो चुकी हैं. वहीं, अब अयोध्या में मस्जिद निमार्ण का भी काम जल्द ही शुरू होने जा रहा है. यह मस्जिद 1857 की क्रांति के महान नायक मौलवी अहमद उल्ला शाह का नाम पर होगी. जिन्होंने क्रांति के दौरान फैजाबाद को आजाद कराया था.

मस्जिद के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अटकले लगाई जा रही थी कि यह मस्जिद मुगल शासक बाबर के नाम पर होंगी. हालांकि यह पहले ही तय कर दिया गया था कि बाबर के नाम पर यह मस्जिद नहीं होंगी. काफी सोच-विचार करने के बाद मस्जिद निर्माण प्रोजेक्ट के लिए गठित इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट को मौलवी अहमद उल्ला शाह का नाम दिया है.

कौन है मौलवी अहमद उल्ला शाह?
जानकारों के मुताबिक, मौलवी अहमद उल्ला शाह की गिनती उन महान क्रांतिकारियों में होती है. जिन्होंने अपनी मातृभूमी की अजादी के लिए 1857 की क्रांति में कुद गए थे. उन्होंने अंग्रेजों के नाक में दम कर दिया था. मौलवी अहमदुल्लाह शाह को अंग्रेज कभी पकड़ नहीं पाए थे. उनको पकड़ने के लिए फैजाबाद के उस समय के मजिस्ट्रेट ने 50 हजार चांदी के सिक्के की घोषणा की थी. 

पूर्वांचल की बेटी ने किया जिले का नाम रोशन, अमेरिका में मिला 70 लाख का पैकेज

अंग्रेजों ने धोखे से कर दी थी हत्या 
उन्होंने क्रांति के दौरान कुछ समय के लिए तत्कालीन फैजाबाद को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराने की कामयाबी भी हासिल की थी. अंग्रेज उनके नाम से थर्राते थे. हालांकि 1857 की क्रांति के दौरान ही अंग्रेजों ने धोखे से उनकी हत्या करा दी थी. समीक्षक लाइट हाउस ऑफ इंडिपेंडेंस की उपाधि से नवाजते हैं.

क्या बोले सचिव?
इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सचिव अतहर हुसैन के मुताबिक, मौलवी हिदू-मुस्लिम भाईचारा के आइकॉन हैं और उनके नाम की मस्जिद, अस्पताल, कम्युनिटी किचन भाईचारा की भावना को और मजबूत करेगी.

‘मौलवी सदियों से करते आ रहे हैं प्रेरित’
 फाउंडेशन के एक अन्य सदस्य कैप्टन अफजाल खान ने पत्रकारों को बताया कि, मौलवी सदियों से हमें प्रेरित करते आए हैं और इस प्रोजेक्ट में नाम जुड़ने के साथ वे कहीं अधिक प्रासंगिक होकर भावी पीढि़यों तक को प्रेरित करते रहेंगे. इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने पांच एकड़ भूमि अयोध्या जिला के ही सोहावल तहसील अंतर्गत धुन्नीपुर गांव में दी है.

VIRAL VIDEO: भारत के इस राज्य में देखा गया दुनिया का सबसे लंबा कोबरा! पहली बार आया नजर

VIDEO: काफी शातिर है यह कछुआ,पहले मछली को देता है लालच, फिर यूं बना लेता है शिकार

WATCH LIVE TV