7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्व कप खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें भाग ले रही हैं, वहीं, एशिया की 8 टीमें शामिल हैं. सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. बहरहाल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लगातार एक के बाद एक झटका लगा रह है. सबसे पहले तेज गेंदबाज पैट कमिंस का चोटिल होना फिर टिम डेविड का चोटिल होना और फिर कल बिग बैश लीग के दौरान ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस के अंगूठे में चोट लग गई. लगातार एक के बाद एक कंगारू खिलाड़ी चोटिल हो रहे थे कि इस बीच उनके लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है.
लंबे समय से हैं चोटिल
गौरतलब है कि लंबे समय से चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जोस होजलवुड की रिकवरी की खबर सामने आ रही है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया था. हालांकि, वह चोट की वजह से बाहर चल रहे थे. ऐसे में हेजलवुड का फिट होना टीम के लिए एक अच्छा संकेत है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अगामी विश्व कप से पहले फिट हो जाएंगे.
रिहैब प्रोग्राम है जारी
मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो हेजलवुड का रिहैब चल रहा है. बता दें कि सबकुछ प्लान के हिसाब से चल रहा है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जब वह टेस्ट खेल रहे थे, तो मैच खेल नहीं पाए, जिसकी वजह से उन्हें रिकवर होने में कुछ हफ्तों का समय मिल गया. बीते हफ्ते में उन्होंने हाफ रन-अप के साथ कुछ ओवर भी फेंके. उनकी रनिंग अच्छी चल रही है साथ ही वह पूरी तरह से विश्व कप की तैयारी में जुट गए हैं. उम्मीद है कि वह जल्द पूरी तरह से फिट होकर टीम में खेलते हुए दिख जाएंगे.
शेफील्ड शील्ड के दौरान हुए थे चोटिल
जोश हेजलवुड भारत के खिलाफ खेली गई व्हाइट बॉल सीरीज में काफी शानदार लय में दिख रहे थे. इस सीरीज के बाद उन्होंने शेफील्ड शील्ड खेलने का फैसल लिया उस दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में इंज्री हो गई. इस कारण हेडजलवुड एशेज भी नहीं खेल पाए थे. साथ ही विश्व कप से पहले पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज भी वह नहीं खेल पाएंगे. हालांकि, टी20 विश्व कप से पहले हेजलवुड पूरी तरह से फिट होकर टीम में वापसी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘30-40 से आगे तक’…पूव भारतीय खिलाड़ी ने बताया आखिर क्यों रोहित से आगे हैं विराट, जानें पूरा मामला
