News in Brief

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी मैदान पूरी तरह से सज चुका है. बीजेपी, कांग्रेस DMK सहित सभी पार्टियां अपना दमखम लगाने में जुट गई हैं. कांग्रेस अपनी राजनीतिक बिसात बिछाने में लग गई है, इन दिनों कांग्रेस और बीजेपी दोनों की नजरें नेता से अभिनेता बने थलपति विजय पर हो, विजय की प्रदेश में गजब लोकप्रियता है, उनकी रैलियों में भारी भीड़ भी देखने को मिलती है. तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने विजय को साधने के लिए विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ का समर्थन किया वहां दूसरी तरफ उन्होंने स्टालिन को भी बड़ा संदेश दे दिया. जानिए आखिर राहुल गांधी ने इसके लिए क्या पैंतरा अपनाया है.

बीजेपी को घेरा
तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी ने मौके को शानदार तरीके से भुनाया, उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभिनेता विजय की फिल्म रोकने की मोदी सरकार की कोशिश तमिल संस्कृति पर हमला है लेकिन पीएम मोदी तमिल लोगों की आवाज दबाने में कभी भी कामयाब नहीं होंगे, राहुल गांधी विजय की ऐसे समय पर वकालत कर रहे हैं जब सुप्रीम कोर्ट में मद्रास हाई कोर्ट के एक अंतरिम आदेश को चुनौती दी गई है. 

DMK की सहयोगी पार्टी है कांग्रेस
अगर हम कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस सीएम स्टालिन की पार्टी DMK की सहयोगी पार्टी है. हालांकि इन दिनों दोनो पार्टियों में सीट बंटवारे को लेकर तनातनी चल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस करीब 40 सीटें चाहती थीं. हालांकि DMK उसे केवल 25 से 30 सीटें देने की बात कर रही है. जिसके चलते कांग्रेस के कई नेता विजय की पार्टी TVK के साथ गठबंधन की बात कर रहा है और कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से इसका अनुरोध भी कर रहा है, जबकि दूसरी तरफ बीजेपी AIADMK अगुवाई वाले गठबंधन के लिए नई-नई रणनीति बना रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source

जन नायकन का करने लगे सपोर्ट
एक तरफ राहुल गांधी ने तमिलनाडु का दौरा किया और दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि‘जन नायकन’ को रोकने की कोशिश तमिल कल्चर पर हमला है, मिस्टर मोदी, आप तमिल लोगों की आवाज़ दबाने में कभी कामयाब नहीं होंगे. उन्होंने नीलगिरी के गुडलूर में उत्सव मनाया और तमिल अस्मिता का संदेश भी दिया. राहुल गांधी से कांग्रेस के गठबंधन की वकालत राहुल गांधी के करीबी प्रवीण चक्रवर्ती भी खुलकर कर रहे हैं. 

युवाओं में लोकप्रियता
जबकि कांग्रेस का एक वर्ग ये कहता है कि पार्टी को TVK के साथ गठबंधन पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.अगर हम थलपति विजय की बात करें तो प्रदेश में उनकी काफी ज्यादा लोकप्रियता है. पहली बार वोटर बने युवा विजय का काफी ज्यादा समर्थन कर रहे हैं. विजय की लोकप्रियता कांग्रेस को भी राजनीति फायदा दे सकती है. ऐसे में राहुल गांधी की वकालत करना इस बात का संकेत भी दे रहा है कि थलपति की तरफ कांग्रेस का झुकाव होने लगा है. 

गठबंधन को लेकर अलग-अलग मत
अगर हम तमिलनाडु में गठबंधन की बात करें तो इस पर पार्टी दो गुटो में बंटा हुआ है, कांग्रेस के सीनियर नेताओं का कहना है कि पार्टी को DMK के साथ अपने लंबे समय के गठबंधन के साथ खड़ा होना चाहिए, DMK के साथ आने की वजह से कांग्रेस को राजनीतिक स्थिरता का भी काफी ज्यादा लाभ मिला, ऐसे नें DMK का साथ छोड़ने की वजह से पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है. जबकि दूसरा गुट थलपति विजय के साथ गठबंधन की वकालत कर रहा है. बीते दिन देखा गया था कि थलपति के लिए प्रवीण चक्रवर्ती ने स्टालिन पर भी निशाना साधा था.