News in Brief

Ranchi: झारखंड राज्य में संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दिया है. 24 घंटे के अंदर कोरोना (Corona) के 977 नए मामले सामने आए है और राज्य में मौत का आंकड़ा भी कम हुआ है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड के विभिन्न जिले के 19 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है.

ये भी पढ़ेंः पलामू में कोरोना ने बरपाया कहर, 15 लोगों की संक्रमण से मौत!

वहीं, कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2,403 है. राज्य भर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर आंकड़ा 14,196 पर पहुंच गया है और मौत का आंकड़ा 4,910 पर पहुंच गया है.

रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 
रांची के लोगों को कोरोना से आज राहत मिली है. रांची में कोरोना के 120 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि राहत इस बात की है कि नए संक्रमित मरीज से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं. रांची में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 453 है.

वर्तमान में संक्रमित मरीजों के आंकड़े भी घटे है. यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 3000 के पार है. वहीं, कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 3540 है और 7 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है. 

दूसरे पायदान पर झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां कोरोना के 160 नए मामले सामने आए है. इस जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1,113 पर पहुंच गया है. जबकि यहां 5 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 363 है.

ये भी पढ़ेंः कोरोना के बाद Black Fungus का कहर, जिलों में कई मामले आए सामने

झारखंड के जिलों में मिले संक्रमित मामले
बोकारो में 64, चतरा में 26, देवघर में 33, धनबाद में 73, दुमका में 10, पूर्वी सिंहभूम में 160, गढ़वा में 26, गिरिडीह में 52, गोड्डा में 13, गुमला में 33, हजारीबाग में 53, जामताड़ा में 10, खूंटी में 65, कोडरमा में 45, लातेहार में 25, लोहरदगा में 18, पाकुड़ में 02, पलामू में 22, रामगढ़ में 29, रांची में 120, साहेबगंज में 09, सरायकेला में 31, सिमडेगा में 26, पश्चिमी सिंहभूम में 33 मरीज मिले है.