News in Brief

टीम इंडिया के क्रिकेटर राहुल चाहर अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. इस क्रिकेटर ने अपनी पत्नी के साथ तलाक का ऐलान कर दिया है. बता दें कि राहुल चाहर और इशानी जौहर ने 2022 में गोवा में शादी की थी. राहुल चाहर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बताया कि अपनी सच्चाई बताने के लिए उन्हें अपनी जिंदगी के 15 महीने कोर्ट-कचहरी में बिताने पड़े. उन्होंने यह भी बताया कि उनके तलाक की वजह से उन्हें बहुत नुकसान हुआ है. बता दें कि राहुल चाहर और इशानी जौहर ने 2022 में गोवा में शादी की थी.

राहुल चाहर ने की अपने तलाक की घोषणा की

राहुल चाहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट शेयर किया और इशानी जौहर से अपने अलग होने की बात कन्फर्म की. 26 साल के क्रिकेटर ने अपनी पोस्ट यह बताते हुए शुरू की कि उन्होंने 22 साल की कम उम्र में शादी कर ली थी, इससे पहले कि वह समझ पाते कि उन्हें अपनी जिदगी से क्या चाहिए. बाद में, उन्हें ऐसे सबक मिले जिनकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी, उनके 15 महीने कोर्ट-कचहरी में बीते.

Add Zee News as a Preferred Source

पंद्रह महीने कोर्ट-कचहरी में बिताए

राहुल चाहर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘मैंने कम उम्र में शादी कर ली थी, इससे पहले कि मैं खुद को, अपनी कीमत को, या उस जिंदगी को पूरी तरह समझ पाता जिसे मैं सच में बनाना चाहता था. इसके बाद सालों तक ऐसे सबक मिले जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी, और पिछले पंद्रह महीने कोर्ट-कचहरी में बिताए, सब्र, हिम्मत और वह ताकत सीखी जो सच में कुछ लोगों से मिलती है.’

मामला तलाक के साथ सुलझ गया

राहुल चाहर ने आगे कहा कि यह चैप्टर कानूनी तौर पर बंद हो गया है. राहुल चाहर ने कहा कि यह मामला तलाक के साथ सुलझ गया है, जिसकी कीमत उन्हें बहुत चुकानी पड़ी. राहुल चाहर ने आगे कहा कि उन्होंने बिना किसी पछतावे या गुस्से के बल्कि साफ-साफ बात कहकर यह चैप्टर बंद किया है. राहुल चाहर ने कहा कि कुछ रिश्ते हमेशा रहने के लिए नहीं होते, बल्कि हमें सिखाने और बदलने के लिए होते हैं.

जिंदगी का यह दौर खत्म हो गया

राहुल चाहर ने कहा, ‘आज, मेरी जिंदगी का वह चैप्टर औपचारिक रूप से खत्म हो रहा है. सही कानूनी प्रक्रिया के बाद, यह मामला मेरे उस फैसले के साथ सुलझ गया है जिसकी कीमत उन्हें बहुत चुकानी पड़ी, जिससे मेरी जिंदगी का यह दौर खत्म हो गया. मैं इस चैप्टर को गुस्से या पछतावे से नहीं, बल्कि साफ-साफ बात कहकर बंद कर रहा हूं. कुछ रिश्ते हमेशा रहने के लिए नहीं होते, वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं. मैं पहले से ज्यादा समझदार, ज्यादा खुद के बारे में जागरूक और उस जिंदगी के बारे में पक्का होकर आगे बढ़ रहा हूं, जिसका मैं हकदार हूं.’