
Amruta Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फणवीस ने गुरुवार 19 फरवरी 2026 को एक्सिस बैंक से अपने इस्तीफे की घोषणा की. उन्होंने बैंक में 2 दशकों से भी ज्यादा समय ( 23 साल )तक सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम किया था, हालांकि इसके बावजूद म्यूजिक में उनका इंटरेस्ट बना रहा. अमृता के इस्तीफे के बाद अब इंटरनेट पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या वह अब अपना ध्यान फुल टाइम सिंगिंग करियर पर देंगी?
सिंगिंग में बनाएंगी करियर?
अमृता फडणवीस कुछ समय से म्यूजिक वीडियो बना रही हैं, जिसे ऑनलाइन काफी पसंद भी किया जा रहा है. शिवरात्रि के मौके पर उन्होंने भक्ति गीत ‘शंभू रे’ रिलीज किया था, जिसे एक हफ्ते से भी कम समय में 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूट्यूब पर उनके 66,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. उनका हर वीडियो लोगों का अटेंशन खींचता है. ट्रोल्स भी उन्हें कंटेंट बनाने से नहीं रोक पाए है. अमृता को कई इवेंट्स में परफॉर्म करते भी देखा गया है. उन्होंने इससे पहले मोरया रे, वो तेरे प्यार का गम, तेरी मेरी फिर से और राम नाम जैसे कई गाने गाए हैं.
ये भी पढ़ें- जवानों के लिए आतंकियों ने बिछा रखा था मौत का सामान, 2 महीने में 6 IED तबाह; कैसे फेल हुआ दहशतगर्दों का प्लान?
इस्तीफे की घोषणा
अमृता फडणवीस ने नौकरी छोड़ने के तुरंत बाद अपने बायो को अपडेट किया, जिसमें लिखा है,’ पूर्व बैंकर, प्लेबैक सिंगर, सोशल वर्कर, ट्रू फ्री सोल.’ अपने पद से इस्तीफे की घोषणा करते हुए अमृता ने लिखा,’ 23 साल पहले मैं एक यूथ मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में एक्सिस बैंक में आई थी. आज मैं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद से कृतज्ञता से भरे दिल के साथ विदा ले रही हूं. ब्रांच ऑपरेशंस से लेकर कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेजरी से लेकर कस्टमर रिलेशन तक के अनुभव के साथ यह संस्था मेरे लिए परिवार, शिक्षक और दूसरा घर रही है. अपने सहयोगियों और नेतृत्वकर्ताओं, विशेष रूप से MD और CEO अमिताभ चौधरी के सभी समर्थन के लिए आभारी हूं. इस खूबसूरत चैप्टर के समापन के साथ मैं जीवन भर के सबक और दोस्ती अपने साथ ले जा रही हूं.’
ये भी पढ़ें- किसानों को नहीं मिल रहीं दुल्हन… इस राज्य में शादियों का अकाल, विधायक ने CM को लिखा खत; बोले- विवाह के लिए महिलाओं को मिले भत्ता
लोगों का रिएक्शन
अमृता के इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपने रिएक्शन शेयर किए हैं. एक यूजर ने तो यह पूछ लिया कि क्या अब वह कॉन्सर्ट होस्ट करेंगी. सत्यम वत्स नाम के एक यूजर ने लिखा,’ अब जब आपने इस्तीफा दे दिया है तो कॉन्सर्ट आयोजित करने के लिए काफी समय है. महोदया, कृपया लगभग सभी राज्यों की यात्रा करें, हम आपकी सुरीली आवाज सुनना चाहते हैं.’ वहीं हर्ष कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा,’ दिल्ली में आपके मधुर और भावपूर्ण प्रदर्शनों में से एक का बेसब्री से इंतजार है. शहर को आपकी मेजबानी करने का सौभाग्य प्राप्त होगा.’

