News in Brief

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने टी20 लीग के ऊपर देश को तरजीह देने का फैसला किया है. वह एशेज सीरीज में शादार प्रदर्शन कर रहे हैं और अब उनकी नजर टी20 वर्ल्ड कप पर है. इसके लिए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश (BBL) में खेलने से इनकार कर दिया है. हेड ने बर्नआउट की चिंताओं के कारण ऐसा फैसला किया है. वह अगले साल 7 फरवरी से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए फ्रेश रहना चाहते हैं.

हेड को है ब्रेक की जरूरत

हेड ने एशेज सीरीज को भावनात्मक रूप से थकाने वाला बताया. हेड ने कहा कि अगले साल क्रिकेट के एक और मुश्किल सीजन से पहले उन्हें एक ब्रेक की जरूरत है. 32 साल के हेड पहले ही काफी व्यस्त रहे हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज में हिस्सा लिया और फिर एशेज की तैयारी के लिए शेफील्ड शील्ड मैच खेला. हेड एशेज में जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने दो अहम शतक लगाए हैं, इसमें पर्थ में सीरीज के पहले मैच में 123 रन की तूफानी पारी भी शामिल है.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: 2025 में तो ईद के चांद हुए रोहित-विराट, सिर्फ 14 मैचों में आए नजर, 2026 में कितनी बार होगा दीदार? देखें पूरा ODI शेड्यूल

हेड ने क्या कहा?

जब BBL में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलने के बारे में पूछा गया तो हेड ने न्यूज कॉर्प से कहा, ”एशेज सीरीज के इमोशनल ड्रेन और वर्ल्ड कप के मामले में जो आने वाला है, उसे देखते हुए शायद ऐसा होने की उम्मीद कम है. असल में एशेज सीरीज में खेलना और इमोशनल ड्रेन हमेशा मुश्किल होता है. इसलिए मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप में फ्रेश होकर जाना जरूरी है.”

ये भी पढ़ें: रोहित-कोहली के बाद अब NEXT GEN की बारी… VHT में दिखेगा टीम इंडिया के कप्तान का जलवा

बिग बैश नहीं, आईपीएल को देते हैं प्राथमिकता

हेड बिग बैश लीग के 2022-23 सीजन के बाद से एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए नहीं खेले हैं. स्टार बैटर ने हाल के सालों में इंटरनेशनल मैचों और 2024 में टूर्नामेंट में लौटने के बाद से इंडियन प्रीमियर लीग को प्राथमिकता देने के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर डोमेस्टिक T20 कॉम्पिटिशन को लगातार छोड़ा है. हेड सनराइजर्स हैदराबाद के अहम सदस्य हैं. उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ एक जबरदस्त ओपनिंग जोड़ी बनाई है. जब सनराइजर्स 2024 में फाइनल में पहुंची, तो उन्होंने 191.59 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाए. इसके बाद 2025 में भी शानदार प्रदर्शन किया.