News in Brief

टीम इंडिया में इन दिनों स्टार बल्लेबाज ईशान किशन के खूब चर्चे हैं. डेढ़ साल बाद टीम इंडिया में वापसी करते हुए ईशान किशन ने बल्ले से हाहाकार मचा डाला. घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने शुभमन गिल का स्पॉट छीना और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वॉड में सरप्राइज एंट्री मारी. लेकिन अब मेगा टूर्नामेंट के बीच उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 440 वोल्ट का झटका दे दिया है. टीम इंडिया के (IND vs NAM) दूसरे मैच से कुछ घंटे पहले ही बीसीसीआई ने उन्हें बाहर करने की खबर सुना दी है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है. 

2 साल पहले ईशान को बीसीसीआई ने दी थी सजा

दो साल पहले ईशान किशन चर्चा में आए थे जब उन्होंने टीम इंडिया में ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर धमाकेदार प्रदर्शन किया था. इस दौरान उनके बल्ले से वनडे में भारत की तरफ से सबसे तेज दोहरा शतक भी निकला था. लेकिन 2024 के अंत में उन्होंने बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट खेलने के आदेश को ठुकरा दिया. जिसके बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता दिखाया दिया गया था. श्रेयस अय्यर की पिछले कॉन्ट्रैक्ट में वापसी हो गई लेकिन ईशान की सजा जारी है. 

Add Zee News as a Preferred Source

ईशान किशन को किया बाहर

बीसीसीआई ने भारत और नामीबिया के मुकाबले से पहले ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर करने की खबर सुनाई है. ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया में कमबैक किया और आखिरी मुकाबले में ताबड़तोड़ सेंचुरी भी जमाई. टीम इंडिया में कमबैक के बाद उनकी टीम इंडिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी कंफर्म नजर आ रही थी, लेकिन उन्हें जगह नहीं मिली है. पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने बीसीसीआई के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं. 

ये भी पढे़ं.. संन्यास की उम्र में शमी और भी खूंखार, बल्ले से मचाया हाहाकार, दौड़ते दिखे सेलेक्टर

मोहम्मद शमी भी बाहर

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर भी बीसीसीआई ने अपना रुख साफ कर दिया है. पिछले कॉन्ट्रैक्ट में शमी का नाम था, लेकिन इस बार उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. शमी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं लेकिन अब सेलेक्टर्स के रडार से वह काफी दूर हो चुके हैं. पिछली बार मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेले थे जिसमें वह भारत के लिए टॉप विकेट टेकर साबित हुए थे.