
India-US Relation: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए भरोसा जताया कि दोनों देश एक बेहतर व्यापार समझौते पर पहुंचेंगे. दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमी फर्म (WEF) पर बोलते हुए ट्रंप ने पीएम मोदी की प्रशंसा कर उन्हें एक शानदार नेता और महान मित्र बताया. भारत के साथ व्यापारिक संबंधों पर एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा,’ मैं आपके प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान करता हूं. वह एक शानदार व्यक्ति और मेरे मित्र हैं. हम एक अच्छा समझौता करेंगे.’
टैरिफ पर नहीं बनी बात
ट्रंप की ये टिप्पणियां ऐसे वक्त पर आई है जब भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंध अनिश्चित बने हुए हैं. भारत से अमेरिका को एक्सपोर्ट होने वाले सामान पर टैरिफ को 50 प्रतिशत तक बढ़ाए हुए लगभग 5 महीने बीत चुके हैं. ट्रंप ने इसका कारण भारत के रूस से तेल खरीदने के चलते लगाया गया जुर्माना बताया है. बता दें कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच व्यापारिक वार्ताएं टैरिफ लागू होने से पहले से ही चल रही हैं, लेकिन अंतिम समझौते का ऐलान कब किया जाएगा इसपर स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं है.
ये भी पढ़ें- MNS शिंदे से मिलाएंगे हाथ? मेयर को लेकर अटकी जंग, महाराष्ट्र में शिवसेना करेगी बड़ा खेल!
व्यापार समझौते पर खड़े सवाल
ट्रंप प्रशासन के के कुथ सीनियर मेंमर्बस की ओर से हाल ही में दिए गए बयान ने इस समझौते पर और सवाल खड़ा कर दिया है. US सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स हॉवर्ड लुटनिक ने दावा किया कि संभावित व्यापार समझौता इसलिए विफल हो गया क्योंकिपीएम मोदी ने व्यक्तिगत रूप से ट्रंप से संपर्क नहीं किया. वहीं एक अन्य सहयोगी ने सुझाव दिया कि ट्रंप ने एक ऐसे प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे भारत पर टैरिफ 500 प्रतिशत तक बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें- रिपब्लिक डे से पहले दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला? PAK और पंजाबी गैंगस्टरों के प्लान का भंडोफोड़; इस कोडनेम से रचाई हमले की साजिश
भारत पर और टैरिफ बढ़ाएगा यूएस?
भारत की ओर से लुटनिक की टिप्पणियों को गलत बताते हुए उसका खंडन किया गया. इसके तुरंत बाद व्यापार समझौते को लेकर संभावना तब दिखाई दी जब भारत में नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि वाशिंगटन भारत को एक महत्वपूर्ण साझेदार मानता है. उन्होंने व्यापार समझौते को लेकर चल रही वार्ता की भी पुष्टि की. ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में भारत पर और टैरिफ बढ़ाने का संकेत दिया था, हालांकि उन्होंने पीएम मोदी के लिए सकारात्मक बातें कहना जारी रखा. उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत में पीएम मोदी को अच्छा आदमी बताया था, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर टैरिफ जल्दी बढ़ाए जा सकते हैं.
