News in Brief

दक्षिण अफ्रीका और कनाडा के बीच खेले गए टी 20 मुकाबले में मार्कम एंड कंपनी ने शानदार जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने बोर्ड पर 213 रन लगाए थे. जवाब में कनाडा 156 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 57 रनों से हार गई. जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी उन्होंने 4 विकेट हासिल कर अपनी टीम को जीत दिलाने में खास योगदान दिया.  हालांकि, खास बात ये है कि इस मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है कि वह भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बराबर आ चुके हैं. वह ऐसा करने वाले पूरे क्रिकेट जगत में इकलौते खिलाड़ी हैं. वह अगले मुकाबले में महज 1 विकेट लेते ही धोनी के महा रिकॉर्ड को बुरी तरह से ध्वस्त कर देंगे. 

डी कॉक बने नंबर 1 
गौरतलब है कि हम बात कर रहे हैं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेटकीपर के तौर पर सबसे डिसमिसल करने वाले खिलाड़ियों के बारे में. इस मामले में अभी तक भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नंबर 1 पर थे, लेकिन अब नंबर 1 पर क्विंटन डी कॉक आ चुके हैं. कल कनाडा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने ये खास कीर्तिमान स्थापित किया. डी कॉक 32 शिकार के साथ नंबर पर आ चुके है. बता दें कि भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर भी विकेट के पीछे से 32 शिकार करने का रिकॉर्ड स्थापित था, लेकिन डी कॉक ने उनके रिकॉर्ड बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया है. 

टी20 विश्व कप में टॉप 5 विकेट टेकर 

Add Zee News as a Preferred Source

क्विंटन डी कॉक- 32 विकेट

एमएस धोनी – 32 विकेट

कामरान अकमल  – 30 विकेट

दिनेश रामदीन – 27 विकेट

कुमार संगकारा  – 26 विकेट

धोनी का कीर्तिमान

भारत के महानतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के लिए साल 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप खेला और टीम की अगुवाई भी की. उनके लीडरशिप में भारतीय टीम ने खिताब जीतने का कारनामा भी किया. वहीं, साल 2016 में उन्होंने अपना आखिरी टी20 विश्व कप खेला था. बात करें अगर ‘थाला’ के आंकड़ों की तो उन्होंने विश्व कप के दौरान 33 टी20 मुकाबलों में 32 पारियों में 32 शिकार किए. इस दौरान उन्होंने 21 कैच और 11 स्टंपिंग करने का कारनामा किया. धोनी ने अपने करियर में 32 मैचों की 29 पारियों में ओवरऑल 529 रन बनाने का कारनामा किया है, इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 35.90 का रहा.वहीं, उनका सर्वोच्च स्कोर महज 45 रनों का रहा है.

ये भी पढें: मैच से पहले इन दो दिग्गज खिलाड़ियों ने उखेड़ी बाबर आजम की बघिया, जानकर USA वाली टीम भी हंसेगी