News in Brief

Patna: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय विश्व विद्यालय (Dr. Rajendra Prasad Central University) के कुलपति डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने  एक बयान जारी कर विश्व विद्यालय में सभी कोरोना (Corona) केस के निगेटिव होने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि ”कल कोरोना संक्रमण का अंतिम केस भी निगेटिव हो गया है.’ 

ये भी पढ़ेंः कोरोना टेस्ट करना हुआ आसान, ICMR ने दी सलाइन गार्गल RT-PCR टेस्ट को मंजूरी

वहीं, उन्होंने बताया कि ‘होली के बाद विश्व विद्यालय में कोरोना संक्रमण के 100 अधिक केस मिले थे. इनमें से कई एसिम्टेमेटिक थे. इसके बाद तुरंत संज्ञान लेते हुए विश्व विद्यालय को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया.’

उन्होंने कहा कि ‘विश्व विद्यालय प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर कई सख्त कदम उठाए है. इसमें विश्व विद्यालय कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने भी भरपूर सहयोग दिया.’ डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस दौरान लगभग 300 से अधिक छात्र विश्व विद्यालय में रह रहे थे. छात्रों ने भी विश्व विद्यालय प्रशासन का सहयोग किया. इसके कारण विश्व विद्यालय को कोरोना संक्रमण को हराने में कामयाबी मिली है.’ 

साथ ही, डॉ. श्रीवास्तव ने कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से किए गए सहयोग को लिए उनका धन्यवाद किया और कहा कि ‘जिला प्रशासन ने विश्व विद्यालय को कोरोना संक्रमण के दौरान भरपूर मदद की.’ 

ये भी पढ़ेंः Bihar में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार में रुकावट! स्वास्थ्य मंत्री बोले- 2-3 दिनों में होगी टीके की आपूर्ति

डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि ‘विश्व विद्यालय परिवार के सभी कर्मियों एवं छात्रों के सहयोग से ही आज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो सका है.’ वहीं, उन्होंने इस दौरान विश्व विद्यालय में आवश्यक सेवा को लगातार सुचारू रखने के लिए कर्मचारियों की सराहना की.