News in Brief

IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में रविवार 18 जनवरी को खेला जाएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेला गया पहला मुकाबला भारत ने 4 विकेट से जीता था. वहीं, राजकोट में खेले गए दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए भारत को 7 विकेट से हरा दिया. तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है. भारत को अगर इस ODI सीरीज पर कब्जा करना है तो उसे हर हाल में इंदौर के मैदान पर जीत दर्ज करनी होगी.

तीसरे वनडे में इस खूंखार क्रिकेटर को मौका देना जरूरी

न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार 18 जनवरी को इंदौर में होने वाले तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में भारत को अगर जीत दर्ज करके इस सीरीज पर कब्जा करना है तो उसे हर हाल में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका देना होगा. अर्शदीप सिंह को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मौका दिया जा सकता है. बाएं हाथ के खूंखार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अगर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में अपनी कातिलाना तेज गेंदबाजी से कहर मचा सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

कैसा रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन

प्रसिद्ध कृष्णा की बात करें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो वनडे इंटरनेशनल मैचों में वह सिर्फ 3 विकेट ही हासिल कर पाए हैं. इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट भी 5 से ज्यादा का रहा है. वहीं, अर्शदीप सिंह को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो वनडे इंटरनेशनल मैचों में बेंच पर बैठना पड़ा था. अर्शदीप सिंह लगातार 140+ Kmph की गति से गेंदबाजी करने में माहिर हैं. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह घातक यॉर्कर मारने में भी माहिर हैं.

अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड्स

अर्शदीप सिंह के पास बदल-बदल कर ‘वाइड यॉर्कर’ और ‘ब्लॉक-होल’ में गेंदबाजी करने की क्षमता है. अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए 14 वनडे और 72 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. अर्शदीप सिंह ने वनडे मैचों में 22 विकेट और टी20 इंटरनेशनल मैचों में 110 विकेट झटके हैं. अर्शदीप सिंह तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया के सबसे घातक हथियार साबित हो सकते हैं.