News in Brief

पॉपुलर अमेरिकन सिंगर हैरी स्टाइल्स ने हाल ही में एक नए एल्बम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है. ग्लोबल पॉप स्टार ने गुरुवार को अपने नए एल्बम ‘किस ऑल द टाइम, डिस्को, ओकेजनली’ की अनाउंसमेंट की. वहीं इस अपडेट के साथ-साथ उन्होंने एल्बम के पोस्टर, रिलीज डेट और दूसरी जानकारी को 6 मार्च, 2026 को रिलीज करने की जानकारी दी है. सिंगर के एल्बम की अनाउंसमेंट सुनते ही दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट दिख रही है. कई लोग इसे साल की बड़ी और पॉपुलर पॉप रिलीज में से एक बता रहे हैं.

कवर फोटो रिलीज
सिंगर हैरी ने एल्बम की अनाउंमेंट करते हुए अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एल्बम का कवर रिवील किया, जिससे तुरंत ही इस प्रोजेक्ट की म्यूजिक स्टाइल को लेकर लोग फैंस अंदाजा लगाने लगे. सिंगर ने एल्बम के म्यूजिक को लेकर अभी तक कोई और जानकारी नहीं दी है और इस बारे में चुप्पी साध रखी है, लेकिन फनी और इंटरेस्टिंग टाइटल ने पहले ही इस बात का खुलासा कर दिया है कि इसमें डिस्को से इंस्पायर म्यूजिक के साथ एक इमोशनल स्टोरी का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. 

‘हैरीज हाउस’ को मिला था ग्रैमी
‘किस ऑल द टाइम डिस्को, ओकेजनली’ स्टाइल्स का 2022 में आए उनके एल्बम ‘हैरीज हाउस’ के बाद पहला स्टूडियो एल्बम है. आपको बता दें कि हैरी के इस ने उन्हें तीन ग्रैमी अवॉर्ड दिलाए थे. जिनमें सबसे बड़ा अवॉर्ड एल्बम ऑफ द ईयर भी शामिल है. इस एल्बम ने उन्हें पॉप सिंगिग इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाने में मदद की है. 

क्या एल्बम में लियाम का होगा जिक्र?
खबरों की मानें तो हैरी स्टाइल्स का ये एल्बम उनके एक्स बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के बैंडमेट लियाम पायने, जिनका 2024 में अर्जेंटीना के एक होटल की बालकनी से गिरने के बाद निधन के बाद पहला टूर होगा. हालांकि स्टाइल्स ने अभी तक लियाम को लेकर किसी भी प्रकार का ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया. लेकिन फैंस का मानना ​​है कि नए एल्बम में इससे जुड़े उनके इमोशन दिखाई दे सकते हैं.