
Patna: कोरोना महामारी (Coronavirus) के बीच बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर जदयू महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष और प्रवक्ता डॉक्टर तारा श्वेता आर्य (Doctor Tara Shweta Arya) ने पलटवार किया है.
डॉक्टर तारा ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के पत्र पर जवाब देते हुए कहा कि यदि कोई इंसान गलतियां ढूंढने निकलता है तो उसे पहले अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए. डॉक्टर तारा श्वेता आर्य के अनुसार, तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में जिन सारे बिंदुओं को उठाया है, उसका सिलसिलेवार ढंग से जवाब राज्य के वरिष्ठ मंत्री विजेंद्र यादव ने दे दिया है.
उन्होंने कहा कि जहां तक रहा सवाल मुख्यमंत्री द्वारा खर्च किए गए राशि को लेकर तो उस पर भी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट और साफ है. डॉक्टर तारा ने कहा कि बीते दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी खुद सीएम नीतीश कुमार ने जिम्मेदारी लोगों से इस संदर्भ में चर्चा की थी. इस चर्चा में जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक शामिल थे.
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में यह कहीं से भी कहना कि पारदर्शिता नहीं रखी गई यह उचित नहीं होगा. डॉक्टर आर्य ने विपक्षी दल के नेताओं से इस वैश्विक महामारी में साथ आकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने की अपील की.
ये भी पढ़ें- अब दो गज दूरी भी नहीं रोक पाएगा संक्रमण! हवा में 10 मीटर तक Coronavirus ले जाता है एयरोसोल
जदयू नेता ने कहा कि राजनीति के लिए काफी सारे मौके मिलेंगे, यह महामारी का समय है अभी मिलकर काम करने की जरूरत है न कि ऐसे वक्त में राजनीति करने की. गौरतलब है कि बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को कई पत्र लिखे हैं.
एक पत्र के जरिए तेजस्वी ने सीएम से विधायक फंड के खर्च पर सवाल खड़ा किए हैं. वहीं, एक अन्य पत्र में उन्होंने सरकार से अपने आवास पर बनाए गए कोविड सेंटर को सरकारी कार्यक्षेत्र में लेने की अपील की है.
