News in Brief

नई दिल्ली: डॉक्टर की सलाह पर या सीधे आप मेडिकल स्टोर दवाई लेने जाते होंगे. दवाईयां खरीदते समय उसका रेट भी देख लेते होंगे. लेकिन क्या आपको जानते हैं, इससे भी ज्यादा जरूरी एक चीज है जो दवाईयों को खरीदत समय आपको देखनी चाहिए. क्योंकि गलत दवाई लेने से हल की जगह परेशानी जरूर बढ़ जाती है. जिससे आपको पता चलेगा कि जो दवाई आप ले रहे हैं कहीं वह नुकसानदायक तो नहीं है. आइए जानते हैं कैसे… 

लाल रंग की पट्टी
दवाईयों पर आपने लाल रंग की पट्टी देखी होगी. इस दवाई को बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं बेचा जाता है. साथ ही आपको भी इनका बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन नहीं करना चाहिए. एंटीबायोटिक दवाओं का गलत तरह से इस्तेमाल न हो, इसलिए दवाइयों पर लाल रंग की पट्टी लगाई जाती है. 

red_line

Rx का क्या है मतलब
अगर आपने कभी गौर किया होगा तो कई दवाइयों के नाम के सबसे ऊपर Rx का निशान होता है. यह दवाई उसी मरीज को दी जा सकती है. जिसे डॉक्टर ने अपने पर्चे पर लिख कर दी हो. डॉक्टर की सलाह के बिना इन दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए. 

rs_line

नाम के लिखा है NRx तो.. 
दवाईयों के नाम के ऊपर NRx भी लिखा होता है. यह दवाइयां केवल वह डॉक्टर ले सकते हैं जिनके पास नशीली दवाओं को प्रिस्क्राइब करने का लाइसेंस प्राप्त है. 

nrx_line

बचपन की वो यादगार चीजें जिन्हें 90वे के दशक के बच्चे ही समझ पाएंगे….

XRx का अर्थ 
इन दवाइयां केवल उन्हीं डॉक्टरों के पास होती हैं, जिनके पास इसका लाइसेंस होता है. ये दवाइयां मरीज मेडिकल स्टोर से नहीं खरीद सकते हैं. चाहें उसके पास डॉक्टर द्वारा लिखा पर्चा भी हो तब भी. 

xrx_line

WATCH LIVE TV