
T20 world cup 2026: T20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब बस महीने भर का समय रह गया है. इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही है, जिनमें से 8 टीमें एशिया की होंगी. सभी टीमें टूर्नामेंट के लिए अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. कुछ घंटे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपनी स्क्वॉड की घोषणा की थी. इसी बीच जिम्बाब्वे ने विश्व कप के लिए अपने 15 स्दस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. टीम की कमान स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा को सौंपी गई है. अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत रजा ने ना सिर्फ टीम में जगह बनाई बल्कि कप्तानी भी हासिल कर ली.
ब्रायन बेनेट पर होंगी नजरें
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे की टीम पर खास नजर होगी. टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो कि मैच का रूख पलटने का दम रखते हैं. बता दें कि जिम्बाब्वे की टीम में ब्रायन बेनेट, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा जैसे करिश्माई खिलाड़ी शामिल हैं, जो की अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में इन खिलाड़ियों पर खास नजर होने वाली है.
रजा और टेलर पर जिम्मा
जिम्बाब्वे की टीम में ब्रैंडन टेलर टीम का मुख्य हिस्सा हैं. उनके पास अच्छा खासा अनुभव है और पहले भी उन्होंने अपने देश के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं. उनकी भी टीम में वापसी हुई है. उन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले कुल 58 टी20 मैचों में 1185 रन बनाने का कारनामा किया है. वहीं, इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 6 पचासे ठोके हैं. वहीं, सिकंदर रजा टीम के मुख्य कड़ी माने जा रहे हैं. कप्तानी के साथ-साथ उनके प्रदर्शन पर जिम्बाब्वे टीम की परफॉर्मेंस काफी निर्भर करेंगी. देखना दिलचस्प होगा रजा का क्या प्रदर्शन रहता है.
जिम्बाब्वे का स्क्वॉड
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मैडेंडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर.
ये भी पढ़ें: मार्करम के हाथों में कमान… दिग्गज तेज गेंदबाज की टीम में वापसी, दक्षिण अफ्रीका ने की T20 विश्व कप के स्क्वॉड घोषणा
