Bangladesh Government Dipu Das: बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले के रहने वाले दीपू दास की पिछले साल 18 दिसंबर को भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई थी. अब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दीपू के परिवार के लिए 29 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है. इसके तहत परिवार के लिए नया घर बनाने हेतु 25 लाख टका (29 लाख रुपये) की वित्तीय सहायता का औपचारिक ऐलान किया है.  

दीपू दास के साथ क्या हुआ था?
मयमनसिंह जिले के भालुका उपजिला के स्क्वायर मास्टरबारी इलाके में 18 दिसंबर 2025 को ये दुखद घटना घटित हुई थी. उस समय की मीडिया रिपोर्ट्स और चश्मदीदों के अनुसार, दीपू चंद्र दास पर कथित तौर पर एक उग्र भीड़ ने अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था. इसके बाद स्थिति इतनी ज्यादा तनावपूर्ण हो गई कि भीड़ ने दीपू पर जानलेवा हमला कर दिया. रिपोर्ट बताती है कि दीपू को बेरहमी से पीटा गया था, उसे एक पेड़ से बांध दिया गया था और फिर उसे जिंदा आग लगा दी गई. इस दर्दनाक घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांप्रदायिक हिंसा के एक बड़े उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source

 

बांग्लादेश सरकार वित्तीय मदद की दी सांत्वना
अब इस मामले में बांग्लादेश की वर्तमान अंतरिम सरकार ने संज्ञान लिया है, उन्होंने इस मामले कहा कि दीपू चंद्र दास अपने परिवार में अकेले कमाने वाले व्यक्ति थे. उनकी मृत्यु के बाद उनके परिवार के लिए जीवन-यापन के लिए गहरा संकट कड़ा हो गया है. इसके साथ-साथ सरकार ने परिवार को सांत्वना देते हुए बताया कि उनके पुनर्वास के लिए उन्हें लंबे समय तक सरकार द्वारा वित्तीय सहायता दी जाएगी. 

 

एजुकेशन एडवाइजर ने क्या कहा?
एजुकेशन एडवाइजर डॉ. सी. आर. अबरार की मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दीपू चंद्र दास की हत्या एक गंभीर अपराध है, जिसका कोई औचित्य नहीं है. ऐसी घटनाओं का समाज में कोई जगह नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि किसी के जीवन के नुकसान की भरपाई सरकार के प्रयास नहीं कर सकते. लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश जरूर न्याय करेगा. उन्होंने आगे कहा कि सांप्रदायिक उन्माद फैलाकर की गई ये हत्या पूरे देश के लिए एक कलंक थी और देश द्वारा की गई न्याय ही इस शर्मिंदगी से देश को बाहर निकाल सकती है. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि किसी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. इस घटना सें अब तक सीधे तौर पर 12 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और जांच जारी है.