News in Brief

CM Yogi Vs. Hymayun: बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान आया है. यूपी सीएम ने कहा है कि आक्रांता का नामोनिशान मिट चुका है. अब कयामत तक बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी. सीएम ने ये भी कहा कि न कभी कयामत आएगी और न ही बाबरी बनेगी. योगी की चुनौती के बाद हुमायूं की बाबरी पर सवाल उठ रहे हैं. हुमायूं कबीर ने कहा है कि उन्हें बाबरी मस्जिद बनाने का अधिकार है. ऐसे में पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले एक बार फिर से बाबरी की राजनीति गर्म हो सकती है.

नई बाबरी का बनना क्या एक नए विवाद का बीज बोने जैसा नहीं है?

21 नवंबर 2025 को हुमायूं ने किया नई बाबरी का ऐलान. इसके बाद 28 नवंबर 2025 को बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर लग गए. फिर  दिसंबर 2025 में TMC ने हुमायूं कबीर को निलंबित कर दिया. आगे 5 दिसंबर 2025 को शिलान्यास रोकने की मांग को लेकर PIL दाखिल हुई. इस तरह से 6 दिसंबर 2025 को हुमायूं ने बाबरी की नींव रखी थी.

Add Zee News as a Preferred Source

योगी को चुनौती

सीएम योगी ने साफ कहा कि जो लोग बाबरी के पुनर्निर्माण का सपना देख रहे हैं, वे ‘सड़-खप’ जाएंगे, लेकिन वह दिन कभी नहीं आएगा. कयामत तक तो हम बाबरी नहीं बनने देंगे! 

सीएम योगी के बयान पर मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर ने चुनौती देते हुए कहा- बातें करना अलग है, हिम्मत है तो बाबरी मस्जिद का निर्माण रोक के दिखाएं. मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनकर रहेगी. इस पर अन्य नेताओं और एक्स्पर्ट्स के बयान लगातार आ रहे हैं.

उधर हुमायूं कबीर ने कहा, नया मस्जिद बनाने से क्या किसी ने मना किया है. क्या सुप्रीम कोर्ट का कोई मनाही वाला आदेश है? बाबर ने उस समय जो किया, उसमें न मैं था न आप. मुझे मस्जिद बनाने का पूरा अधिकार है. ममता बनर्जी दीदी जब जगन्नाथपुरी के मंदिर की तर्ज पर बंगाल में मंदिर बना सकती हैं, तो मुझे मस्जिद बनाने से क्यों रोका जा रहा है?

मोहसिन रजा का बयान

बीजेपी नेता मोहसिन रजा ने इसे माहौल बिगाड़ने वाला कदम बताया है. उन्होंने बंगाल में हुमायूं कबीर के मस्जिद निर्माण की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि बाबर की विचारधारा को फिर से जिंदा करने की कोशिश हो रही है.

 

11 फरवरी को तनाव बढ़ने के आसार

11 फरवरी बुधवार को तमाम हिंदू संगठों खासकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के हजारों कार्यकर्ता मुर्शिदाबाद पहुंच रहे हैं, ऐसे में टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है. अयोध्या में विवादित ढांचा गिरने के सालों बाद सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर बनने का फैसला आने के बाद बाद देश को यकीन हो चला था कि मंदिर-मस्जिद के मुद्दे सांप्रदायिक सौहार्द नहीं बिगाड़ेंगे लेकिन हुमायूं कबीर ने सियासी स्वार्थ में बाबरी का विद्वेष वाला राग ऐसा छेड़ा है जिसका अंजाम डराने वाला हो सकता है.