Elon Musk Grok: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर इंडोनेशिया ने बड़ा कदम उठाया है. जिसके चलते अब इंडोनेशिया में एलोन मस्क के ग्रोक चैटबॉट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. ग्रोक चैट बॉक्स पर अस्थाई रोक लगाने वाला इंडोनेशिया दुनिया का पहला देश बन गया है. हालांकि पिछले काफी के दौरान यूरोप से लेकर एशिया तक की सरकारों और रेगुलेटर्स ने इस एप सेक्शुअलाइज्ड कंटेंट की निंदा की थी.
जिसके बाद इंडोनेशिया ने शनिवार को AI-जनरेटेड पोर्नोग्राफिक कंटेंट के जोखिम के कारण एलन मस्क के ग्रोक चैटबॉट को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया है. इंडोनेशिया ऐसा करने वाला पहला देश बन गया जिसने इस AI टूल तक पहुंच को रोक दिया है. भारत में ग्रोक चैट बॉक्स को लेकर जनता और नेताओं ने चिंता व्यक्त की है, लेकिन इंडोनेशिया की तरह अभी तक किसी बड़े देश ने इस पर कोई बड़ा कदम नहीं उठाया है. हालांकि, इंडोनेशिया की इस पहल के बाद अन्य देशों में भी इस तरह के फसलें लिए जाने की संभावना जताई जा रही है.
