News in Brief

दुनिया के 5 खूंखार बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का अंबार लगाकर पूरे विश्व में तबाही मचा दी. ताबड़तोड़ छक्के जड़ने का टैलेंट वर्ल्ड क्रिकेट के सिर्फ चुनिंदा बल्लेबाजों के पास है. छक्के लगाने के लिए पॉवर हिटिंग एक अहम टैलेंट है. इसमें बैट को तेजी से और मजबूती से घुमाकर शॉट लगाना होता है, जिससे गेंद बाउंड्री पार कर जाए. आइए एक नजर डालते हैं दुनिया के उन 5 खूंखार बल्लेबाजों पर जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने का महारिकॉर्ड बनाया है.

1. रोहित शर्मा (भारत) – 650 इंटरनेशनल छक्के

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले क्रिकेटर हैं. रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 650 छक्के जड़ चुके हैं. रोहित शर्मा ODI में 357 छक्के, T20I में 205 छक्के और टेस्ट क्रिकेट में 88 छक्के उड़ा चुके हैं. रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के ठोकने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 553 इंटरनेशनल छक्के

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल इंटरनेशनल क्रिकेट में 553 छक्के जड़ चुके हैं. क्रिस गेल ODI में 331 छक्के, T20I में 124 छक्के और टेस्ट क्रिकेट में 98 छक्के उड़ा चुके हैं. क्रिस गेल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं.

3. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 476 इंटरनेशनल छक्के

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी इंटरनेशनल क्रिकेट में 476 छक्के जड़ चुके हैं. शाहिद अफरीदी ODI में 351 छक्के, T20I में 73 छक्के और टेस्ट क्रिकेट में 52 छक्के ठोक चुके हैं. शाहिद अफरीदी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं.

4. ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) – 398 इंटरनेशनल छक्के

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम इंटरनेशनल क्रिकेट में 398 छक्के जड़ चुके हैं. ब्रेंडन मैक्कुलम ODI में 200 छक्के, T20I में 91 छक्के और टेस्ट क्रिकेट में 107 छक्के ठोक चुके हैं. ब्रेंडन मैक्कुलम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में चौथे नंबर पर आते हैं.

5. जोस बटलर (इंग्लैंड) – 391 इंटरनेशनल छक्के

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर इंटरनेशनल क्रिकेट में 391 छक्के जड़ चुके हैं. जोस बटलर ODI में 184 छक्के, T20I में 174 छक्के और टेस्ट क्रिकेट में 33 छक्के ठोक चुके हैं. जोस बटलर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पांचवें नंबर पर आते हैं.