
India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले की घड़ी आ चुकी है. कुछ ही घंटों में दोनों टीमें कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में एक-दूसरे को टक्कर देने उतरेंगी. भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाज उस्मान तारिक चिंता का विषय बने हुए हैं. पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम को खुला अलर्ट दिया है. उन्होंने बताया कि वह उनके लिए सबसे शानदार गेंदबाजों में से एक रहे हैं. इसके पीछे की कहानी भज्जी ने बताई.
तारिक का बॉलिंग एक्शन करता है परेशान
हरभजन सिंह ने कहा उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि तारिक न सिर्फ अपने बॉलिंग एक्शन से खतरनाक नहीं बल्कि उनके पास कई वैरिएशन भी हैं. वह बल्लेबाज को हिट करने करने में मुश्किल खड़ी कर देते हैं. 28 साल के पाकिस्तानी ऑफ-स्पिनर उस्मान तारिक ने सिर्फ चार T20I मैचों में 7.90 की शानदार एवरेज से 11 विकेट लिए हैं. बात करें टी20 वर्ल्ड कप की तो पिछले मैच में यूएसए के खिलाफ 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए.
क्या बोले हरभजन सिंह?
हरभजन सिंह ने उस्मान तारिक पर बात करते हुए कहा, ‘देखिए, उस्मान तारिक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें मैंने दुबई में ILT20 में बॉलिंग करते देखा है. वह मेरे लिए सबसे अच्छे बॉलर्स में से एक थे. जब भी उन्हें मौका मिलता था, वह अपनी टीम के लिए विकेट लेते थे. वह दूसरे स्पिनर्स से अलग हैं और बेशक, उनमें बहुत वैरायटी है. यह बस रुकने वाला नहीं है.’
ये भी पढे़ं… टी20 वर्ल्ड कप में डिकॉक का ऐतिहासिक कारनामा,कीवियों के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
उन्हें हिट करना मुश्किल- हरभजन सिंह
उन्होंने आगे कहा, ‘वह यह है कि उनमें बहुत वैरायटी है. लोग उनके खड़े होकर बॉलिंग करने के बारे में बात कर रहे हैं. यह आसान नहीं है, आप जानते हैं कोई भी खड़ा होकर बॉलिंग कर सकता है, लेकिन आपके पास, आप जानते हैं, अलग वैरायटी होनी चाहिए, जो उनके पास है. बेशक, उन्हें हिट करना मुश्किल है और खासकर बड़े ग्राउंड्स पर, वह धीमी पिचों पर और भी ज़्यादा मुश्किल होंगे. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जब आप किसी ऐसे बॉलर के खिलाफ खेल रहे हों जिसका सामना आपने पहले कभी नहीं किया हो, तो थोड़ा सावधान रहें. अगर भारत उसे टैकल कर पाता है और उसे कोई बड़ा विकेट नहीं देता है, तो मुझे लगता है कि भारत के पास वह टीम है, जो निश्चित रूप से पाकिस्तान को हरा सकती है, क्योंकि भारत की तरफ से कई मैच विनर हैं.’
