

Jaipur: सर्व धोबी समाज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेजकर धुलाई, प्रेस और लॉन्ड्री कार्य को आवश्यक जीवन श्रेणी में शामिल करने की मांग की है. संयोजक गोपाल कंडावरिया ने कहा कि कोरोना (Corona) महामारी के दौर में धोबी समाज का जीवन अधिक दयनीय हो रहा है.
उन्होंने कहा कि रोजाना दिहाड़ी करके पहले ही महंगाई की मार में अपने परिवार का जीवन यापन करने वाले, अपना परिवार चला रहे थे, ऊपर से कोरोना वायरस के कहर ने उनसे दो वक्त की रोटी का जुगाड़ भी छीन लिया है.
ये भी पढ़ें-Bhilwara Collector ने की Police Department की तारीफ, कहा- Covid चेन तोड़ने में अहम रोल
कंडावरिया ने कहा कि ‘हमने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर धुलाई, प्रेश और लॉन्ड्री कार्य को आवश्यक जीवन श्रेणी में शामिल करने एवं कोरोना काल में धोबी समाज के लिए आर्थिक पैकेज की मांग की है.’
गोपाल कंडावरिया ने कहा, ‘स्वच्छ वस्त्र धुलाई कला बोर्ड का गठन करने के लिए भी तहसील स्तर से ज्ञापन भेजा गया है. प्रदेश में 27 लाख धोबी समाज के निवासी हैं.
ये भी पढ़ें-Barmer News: व्यापारियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा Lockdown, लगाई यह गुहार

