Digital Arrests Cambodia: अक्सर देखा जाता है कि लोग धोखाधड़ी करके लोगों को बेवकूफ बना देते हैं, स्कैमर्स का जाल भारत सहित दुनियाभर में फैला है. कंबोडिया में भी ये आलम देखने को मिला है. यहां पर एक खाली पड़े कंपाउंड के अंदर नकली मुंबई पुलिस और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के लोगो वाले नकली साइनबोर्ड मिले, इसके दोनों तरफ महात्मा गांधी और बीआर अंबेडकर की तस्वीरें और भारतीय झंडा था, जानिए आखिर नकली CBI और पुलिसवालों तक टीम कैसे पहुंची.

धोखा देने का बनाया प्लान
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंबोडिया के अधिकारियों ने हाल के हफ्तों में ग्लोबल ट्रांसनेशनल फ्रॉड हब पर कार्रवाई करते हुए लगभग 200 ऐसे स्कैम सेंटर बंद कर दिए हैं, इससे ये कहा जा सकता है कि डिजिटल अरेस्ट पर काफी हद तक लगाम लगेगी. एक सेंटर का वीडियो शेयर किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि स्कैमर्स “डिजिटल अरेस्ट्स” में विदेश से भारतीयों को धोखा देने के लिए नकली साइनबोर्ड, भारतीय झंडा और यहां तक ​​कि गांधी और अंबेडकर की तस्वीरों का भी इस्तेमाल कर रहे थे. यहां पर क्राइम ब्रांच से लेकर सीबीआई वाले फ्रेम बरामद हुए. साथ ही साथ भारतीय पुलिस और CBI से लेकर भारतीय कोर्ट तक के सेटअप मिले हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

भाग गए स्कैमर्स
इसे लेकर कंबोडियन पुलिस ने कहा कि हजारों स्कैम वर्कर्स, जिनमें से कुछ पीड़ितों की ट्रैफिकिंग करते थे और उन्हें बुरी हालत में रखा जाता था, हाल के हफ्तों में घर लौटने के लिए कंपाउंड्स से भाग गए हैं, जिसे एमनेस्टी इंटरनेशनल ने ह्यूमैनिटेरियन क्राइसिस कहा है.कम्पोट कंपाउंड में, बड़े वर्करूम देखे गए जिनमें कंप्यूटर स्टेशन और डेस्क की लाइनें थीं, जिन पर थाई पीड़ितों को स्कैम करने के तरीके बताने वाले डॉक्यूमेंट्स बिखरे हुए थे, साथ ही फोन कॉल्स के लिए स्टूडियो बूथ और एक नकली भारतीय पुलिस भी थी.

गिरफ्तार हो चुका है सरगना
इसका सरगना माई कसीनो का बॉस और टाइकून ली कुओंग को पहले से ही हिरासत में लिया जा चुका है. हालांकि बहुत सारे वर्कर उसकी गिरफ्तारी के बाद भाग गए,  पुलिस ने कहा कि उनके पास जाने वालों को हिरासत में लेने के लिए मैनपावर की कमी है क्योंकि पूरे प्रांत में केवल लगभग 1,000 पुलिसवाले हैं और लगभग 300 मिलिट्री पुलिसवाले हैं. जबकि स्कैमर्स की संख्या 6000 से ज्यादा थी.