Nouri Al Maliki: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रवैये से हर कोई परिचित है. ट्रंप कब, कहां किसे बोल जाएं, इसका कोई भरोसा नहीं है. अब ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर इराक के पूर्व पीएम नूरी अल-मलिकी सत्ता में वापस आते हैं तो अमेरिका इराक को सपोर्ट नहीं करेगा. ट्रंप की ये चेतावनी ऐसे समय पर आई है जब एक बड़े ग्रुप ने अल-मलिकी के नॉमिनेशन का सपोर्ट करने का ऐलान किया था. जानिए आखिर ट्रंप को मलिकी से क्या दिक्कत है और मलिकी का राजनीतिक इतिहास क्या है.
ट्रंप की क्यों है नाराजगी
नूरी अल-मलिकी को ईरान का करीबी माना जाता है. अमेरिका और ईरान की तनातनी जगजाहिर है. ऐलान के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि पिछली बार जब मलिकी सत्ता में थे, तो देश गरीबी और पूरी तरह से अफरा-तफरी में डूब गया था. ऐसा दोबारा नहीं होने देना चाहिए. उनकी पागलपन भरी पॉलिसी और सोच की वजह से, अगर वे चुने गए, तो यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, इराक की मदद नहीं करेगा और अगर अमेरिका मदद नहीं करेगा तो इराक के पास खुशहाली, सफलता और आजादी का जीरो चांस हैं.
कौन हैं अल-मलिकी
अगर हम अल-मलिकी की बात करें तो वो एक विवादित राजनेता हैं, इससे पहले वो साल 2006 से लेकर साल 2014 तक इराक के प्रधानमंत्री रहे थे. 2003 में अमेरिका द्वारा सद्दाम हुसैन को हटाने के बाद से दो टर्म तक काम करने वाले अकेले इराकी प्राइम मिनिस्टर हैं. अल-मलिकी की तीसरी टर्म की कोशिश तब फेल हो गई जब उन पर पावर पर एकाधिकार करने और देश की बड़ी सुन्नी और कुर्द आबादी को अलग-थलग करने का आरोप लगा. मलिकी शिया समुदाय से आते हैं और इराक की प्रमुख Islamic Dawa Party के नेता हैं.
ईरान में गुजारा वक्त
इसके अलावा उन्होंने इराक में सद्दाम हुसैन के शासन के खिलाफ संघर्ष किया. 24 साल तक निर्वासन में भी रहे, जिनमें से ज्यादा से ज्यादा समय इनका ईरान में गुजरा, साल 2014 में इनकी सरकार पर भ्रष्टाचार का का आरोप लगा, जिसकी वजह से इन्हें सत्ता छोड़नी पड़ी. अल-मलिकी ने एक अहम शिया मस्जिद, अल-अस्करी दरगाह पर बमबारी के कुछ महीनों बाद प्राइम मिनिस्टर का पद संभाला था. यह एक ऐसा पल था जिसने इराक में सेक्टेरियन टेंशन को और गहरा कर दिया और देश में जबरदस्त हिंसा का दौर शुरू कर दिया था. हालांकि कुछ महीनों में अमेरिकी अधिकारी अल-मलिकी से नाराज हो गए और उन्होंने देखा कि मलिकी की सरकार अक्सर शिया ग्रुप्स का पक्ष लेती है और सुन्नी आबादी को अलग-थलग कर दे रही है, जिससे सिक्योरिटी संकट और बढ़ गया था. (AP)
