
Jhunjhunu: जिले की ग्राम पंचायत बागोरा के भवन में चारपाई पर सोते हुए एक सहायक विकास अधिकारी (Assistant Development Officer) का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.
यह भी पढे़ं- अपराधियों की धरपकड़ करने पर गैलेंट्री प्रमोशन, कांस्टेबल शशिकांत बने ‘हेड कांस्टेबल’
दरअसल, पंचायत समिति उदयपुरवाटी (Panchayat Samiti Udaipurwati) में कार्यरत सहायक विकास अधिकारी दयानन्द गढ़वाल को गुरुवार को ग्राम पंचायत बागोरा का निरीक्षण करने के लिए भेजा गया था. गुरुवार को वायरल हुए वीडियो में वे 12 बजकर 50 मिनट पर बागोरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में एक चारपाई पर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Jhunjhunu: हादसे का शिकार हुए श्वान को दी नई जिंदगी, चोटिल पैरों में लगाई व्हील चेयर
वीडियो वायरल होते ही इसकी सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंची. पंचायत समिति उदयपुरवाटी के विकास अधिकारी बाबूलाल रैगर (Babulal Raigar) ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी दयानन्द गढ़वाल को निरीक्षण करने के लिए भेजा गया था. विकास अधिकारी रैगर ने बागोरा के ग्राम विकास अधिकारी विक्रम सिंह और कनिष्ठ सहायक ममता मीणा को भी अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी किया है.
दयानंद गढ़वाल ने भी दी सफाई
इधर, दयानंद गढ़वाल (Dayanand Garhwal) ने अपनी सफाई में बताया है कि वे बीपी शुगर के मरीज हैं. वे कल निरीक्षण के लिए सुबह साढ़े नौ बजे पंचायत पहुंच गए थे. करीब 12:30 बजे तक उन्होंने काम किया, जिसकी रिपोर्ट भी दोपहर को तीन बजे बीडीओ को पेश कर दी. 12:30 बजे काम निपटाने के बाद जब उन्होंने दवाई ली तो वे थोड़ी देर सुस्ताने लग गए.
Reporter- Sandeep Kedia
