मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है, ईरान और अमेरिका के रिश्ते एक बार फिर बेहद नाज़ुक मोड़ पर हैं. दुनिया की नजरें फिर से मिडिल ईस्ट पर टकटकी लगाए हुए टिकी हैं, ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव चरम पर है. लेकिन इसी बीच अब एक उम्मीद की किरण दिख रही है.  ईरान के एक बड़े सिक्योरिटी अधिकारी अली लारीजानी मंगलवार को ओमान जा रहे हैं. ये ट्रिप कोई साधारण दौरा नहीं है, बल्कि अमेरिका से चल रही गुप्त बातचीत का हिस्सा लगता है. ओमान वही देश है, जो तेहरान और वॉशिंगटन के बीच चल रही अप्रत्यक्ष बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. लेकिन अभी भी बड़ा सवाल ये है – क्या ईरान ट्रंप के आगे झुकेगा या जंग का रास्ता चुनेगा? सबसे पहले जानें कौन है खामनेई का दाहिना हाथ कौन है.

खामनेई का दाहिना हाथ कौन है
अली लारीजानी ईरान की सत्ता व्यवस्था में बेहद प्रभावशाली नाम हैं. वह ईरानी संसद के स्पीकर रह चुके हैं और फिलहाल सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव हैं. ईरान की सुरक्षा, कूटनीति और परमाणु नीति से जुड़े बड़े फैसलों में उनकी सीधी भूमिका मानी जाती है. इसी वजह से उन्हें खामनेई का ‘चाणक्य’ कहा जाता है.

ओमान में किससे होगी अहम मुलाकात
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, लारीजानी ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से भी उनकी बैठक तय है. बद्र अल-बुसैदी इस पूरे ईरान-अमेरिका संवाद में मुख्य मध्यस्थ माने जा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

न्यूक्लियर मुद्दे पर क्यों अटका मामला
पिछले हफ्ते ओमान की राजधानी मस्कट में ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष परमाणु बातचीत हुई थी. अब माना जा रहा है कि लारीजानी उसी बातचीत पर ईरान की आधिकारिक प्रतिक्रिया लेकर जा रहे हैं.
ईरान साफ कह चुका है कि वह यूरेनियम संवर्धन का अधिकार नहीं छोड़ेगा. यही बात अमेरिका और खासकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सबसे बड़ा विवाद बन गई है.

डिप्लोमेसी ही बचाएगी जंग?
जून में हुए 12 दिन के ईरान-इज़राइल युद्ध के दौरान अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए थे. इसके बाद बातचीत का सिलसिला टूट गया. अब एक बार फिर कूटनीति को मौका देने की कोशिश हो रही है, लेकिन हालात अब भी बेहद तनावपूर्ण हैं.

अमेरिका जंग के लिए तैयार?
अमेरिका ने ईरान पर दबाव बनाने के लिए अपने एयरक्राफ्ट कैरियर USS Abraham Lincoln, युद्धपोत और लड़ाकू विमान मिडिल ईस्ट भेजे हैं. हाल ही में अमेरिकी सेना ने दावा किया कि उसने एक ड्रोन को मार गिराया, जो कैरियर के बहुत करीब पहुंच गया था. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में भी हालात संवेदनशील बने हुए हैं, जहां से दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल व्यापार गुजरता है. इसके बाद अब सवाल साफ है क्या ओमान की यह सीक्रेट मीटिंग जंग का रास्ता रोकेगी या न्यूक्लियर मुद्दे पर टकराव और बढ़ेगा? फिलहाल पूरी दुनिया की नजरें इसी बैठक पर टिकी हैं.