
मनोज जैन/राजगढ़: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मुख्यमंत्री शिवराज से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है.वह अपने पति से खुद को बचाने की मांग कर रही है. वह पति की प्रताड़ना से तंग आकर अपने पिता के पास रह रही है. लेकिन उसका पति लगातार उसे वापस ले जाने का दबाव बना रहा है.
पत्नी की मानें तो उसके मना करने पर वह उसके पिता के गांव में आगजनी की घटना को अंजाम दे रहा है और गांव वालों का नुकसान कर रहा है. जिसके कारण गांव के लोग लड़की के पिता को नुकसान की भरपाई करने को कह रहे हैं.
झगड़ा प्रथा के कारण पति कर रहा ये हरकत
बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी झगड़ा प्रथा लागू है. इस प्रथा के अंतर्गत यदि कोई पत्नी अपने पति को छोड़कर चली जाती है तो पति झगड़ा मांगता है. झगड़े में समाज की पंचायत निपटारा करके पति को समझौते के तहत राशि दिलाती है.
ये भी पढ़ें-अस्पताल के ऊपर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 6 लड़कियों को पकड़ा
नुकसान करने के बाद पति छोड़ जाता है चिट्ठी
पत्नी मायके में आ जाए और ससुराल न जाएं तो पति झगड़े का निपटारा ना होने तक पत्नी के गांव में ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाता है और आग जनी करता है. साथ ही वह एक चिट्ठी छोड़कर जाता है जिसमें लड़की के पिता का नाम लिखा होता है. ग्रामीण के हुए नुकसान की भरपाई लड़की के पिता को करना होती है.
क्या है मामला?
खिलचीपुर थाना के गांव देवली निवासी काली बाई की शादी 4 साल पहले जिले के ही ग्राम हताई खेड़ा निवासी ज्ञान सिंह के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही पति ज्ञान सिंह दहेज की मांग करता और रोजाना पत्नी काली बाई के साथ मारपीट करता था. पति की प्रताड़ना से तंग आकर कालीबाई अपने पिता अमृतलाल के गांव देवली चली आई. बार-बार पति ससुराल वालों पर पत्नी को भेजने का दबाव बनाने लगा लेकिन पत्नी ने जाने से साफ मना कर दिया. इस पर पति ने झगड़े को लेकर रुपये मांगे लेकिन पत्नी के पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने और मां लकवा से पीड़ित होकर उनका इलाज चल रहा है. जिसके चलते लड़की के माता-पिता झगड़ा नहीं दे सके.
ये भी पढ़ें-MP के इस जिले में वाहनों के लिए ई-पास लेना हुआ जरूरी, लापरवाही पर मिल सकती है ये सजा
झगड़ा ना मिलने पर पति ज्ञान सिंह ने ग्राम देवरी में आकर रात के समय में ग्रामीणों के पिण्डारे में रखे कंडों के ढेर, भूसे एवं बैलगाड़ी में आग लगा दी और एक चिट्ठी छोड़कर चला गया. चिट्ठी में लिखा ‘अमृतलाल देवरी वाला से आपको उलजो है’, इसका मतलब झगड़ा ना देने पर लड़की के पिता अमृतलाल से आप लोगों को नुकसान लेना है. लड़की के पिता ने खिलचीपुर थाने में इस घटना की शिकायत की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.
दूसरी बार फिर से पति ने ग्रामीणों के आम के पेड़ काट दिए और फिर आगजनी की घटना को अंजाम दिया.गांव के 5 लोगों का करीबन 10 लाख का नुकसान हुआ है. देवली गांव के ग्रामीणों ने आज लड़की के पिता अमृतलाल को उक्त नुकसान की भरपाई करने को कहा है. परेशान लड़की ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज मामा से गुहार लगाकर सुरक्षा और पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
Watch LIVE TV-
