
Kota : राजस्थान के कोटा में मंगलवार शाम रिश्तों के खून की एक ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई कि जिसने भी सुना और देखा वो दंग रह गया. हैवानियत की पराकाष्ठा है कि एक पति ने पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या (Murder ) कर दी और फिर शव को घसीटते हुए बाहर गली के तिराहे तक ले आया.
ये भी पढ़ें-Jaipur में Covid Guideline का निकला ‘जनाजा’, पुलिस और विधायक एक-दूसरे को ठहरा रहे गुनहगार
इस दौरान कुल्हाड़ी आरोपी पति के हाथ में ही थी और उसके चेहरे पर कोई शिकन तक नहीं थी. ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी. वहीं, घटना (Rajasthan Crime) के बाद पूरे इलाके में दहशत मची हुई है. हर कोई इस सीन को देखकर स्तब्ध है.
वहीं, आरोपी पति पिंटू अपनी पत्नी सीमा के शव को गली के तिराहे पर पटकने के बाद थाने पहुंचा और बोला कि मैंने अपनी पत्नि की हत्या कर दी है मुझे गिरफ्तार कर लो. हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी देखकर पुलिस थाने (Kota Police) में हड़कंप मच गया और तुरंत जाब्ता आरोपी के घर की रवाना किया गया, जहां गली के तिराहे पर महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था. पूरी गली खून से सनी हुई देखकर पुलिस की टीम भी दंग रह गई.
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल में रखवाया, जिसका आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. वहीं, आरोपी पिंटू को रामपुरा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
#Kota : पति बना हैवान, पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट @KotaPolice @IgpKota @zeehimanshu @ombirlakota @madandilawar #RajasthanWithZee pic.twitter.com/P24MbGCqp6
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) June 2, 2021
ये भी पढ़ें-Baran: कपड़ा व्यवसायियों की CM गहलोत से मांग, कहा-लॉकडाउन में हमें भी मिले छूट
