News in Brief

मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर में हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है. यहां एक युवक ने परिवार के प्यार को परखने के लिए खुद के अपहरण की कहानी रच डाली. वहीं, पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे बरामद लिया है. 

क्या है पूरा मामला? 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला मिर्जापुर के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले इश्तियाक ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची और घर से अचानक गायब हो गया. परिजनों ने पहले इश्तियाक की तलाश की, लेकिन जब कहीं भी उसका पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी. वहीं, अपहरण का मामला देखते हुए पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. 

ये भी पढ़ें- UP में कम हुआ कोरोना का कहर, आंशिक कोरोना कर्फ्यू में दी जा सकती है ढील

पुलिस ने किया चालान 
पुलिस ने इश्तियाक को प्रयागराज से बरामद कर लिया. पुलिस की पूछताछ में इश्तियाक ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था. बल्कि वह खुद ही घर से चला गया था और एक व्यक्ति के द्वारा खुद फोन करके अपहरण की सूचना दी थी. इश्तियाक ने बताया कि उसे ये देखना था कि परिवार में लोग उससे कितना प्यार करते हैं. वहीं, पुलिस ने गलत सूचना देकर परेशान करने पर चेतावनी दी है. इसके साथ ही धारा 151 में चालान किया है. 

ये भी पढ़ें- क्या UP में हुआ कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड? पता लगाने को सभी जिलों में होगा सीरो सर्वे

भाई ने तीन दिन पहले की थी शिकायत
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि असलम नाम के शख्स ने तीन दिन पहले अपने भाई इश्तियाक के अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने जब तलाश शुरू की तो इश्तियाक की लोकेशन प्रयागराज जिले के सोरांव इलाके में मिली. उन्होंने बताया कि युवक घरवालों से नाराज होकर चला गया था और यह देखना चाहता था कि उसके घर वाले उसे कितना मानते हैं. 

WATCH LIVE TV