News in Brief

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ का आज जन्मदिन है. उनके जन्मदिन पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने उनको शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी से फोन पर बात की जबकि अन्य नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी. बसपा सुप्रीमो मायावती और अबसे कुछ देर पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी फोन कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा- उत्तर प्रदेश के अत्यंत कर्मठ और लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए वे समर्पित भाव से काम कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में उ. प्र. उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें. 

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी. 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी. 

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सीएम योगी को ट्वीट कर बधाई दी

Watch Live TV