
प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि हासिल करने पर देश को बधाई दी, बढ़ते आर्थिक आत्मविश्वास पर बल दिया
प्रविष्टि तिथि: 01 SEP 2026 12:09PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की 7.8 प्रतिशत वृद्धि दर हासिल करने पर देश को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश में जीडीपी के मजबूत आर्थिक आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये आंकड़े देश के बढ़ते आर्थिक आत्मविश्वास को दर्शाते हैं।
एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा है:
“7.8% की वृद्धि।”
मजबूत आंकड़े।
और भी अधिक आत्मविश्वास।”
7.8% growth.
Strong numbers.
Even stronger confidence. pic.twitter.com/ZVPpnAXrVU
— Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2026
******
पीके/केसी/केके/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 2305373) आगंतुक पटल : 11

