
आगरा/ संकल्प दुबे: यूपी के आगरा में एक प्रेमी ने बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा किया. इस दौरान उसने अपनी प्रेमिका के साथ मारपीट की. इसके बाद युवक ने गुस्से में आकर अपना हाथ और गर्दन ब्लेड से काट लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर युवक को मेडिकल के लिए भेज दिया.
क्या है पूरा मामला?
मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का है. यहां शास्त्री पुरम निवासी एक युवक के मुताबिक उसका एक महिला से कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसके चलते युवक ने अपनी पत्नी और डेढ़ साल के बेटे से मुंह मोड़ लिया. युवक ने बताया कि प्रेमिका और उसके बच्चों के कहने पर वह एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में उसके घर के पास आकर रहने लगा.
ये भी पढ़ें- UP में कम हो रहा कोरोना का कहर! बीते 24 घंटे में 1375 नए केस, 5626 लोग हुए ठीक
युवक ने आरोप लगाया कि प्रेमिका ने पहले उसके पैसे ऐंठ लिये और अब उसके बाकी पैसे भी हड़पना चाहती है. इस बात को लेकर कल शाम को दोनों में विवाद हो गया. इसके बाद युवक ने सरेराह अपनी प्रेमिका की पिटाई की. इस दौरान युवक ने गुस्से में आकर अपने हाथों पर कई बार ब्लेड मारा. इसके बाद अपनी गर्दन पर भी ब्लेड चला दिया.
ये भी देखें- इंटरनेट पर वायरल हुआ कपड़े धुलते हुए बंदर का Video, आपने देखा क्या?
पुलिस ने युवक का किया चालान
युवक की गर्दन से खून बहता देख लोग डर गए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले आई और युवक का इलाज करवाया. पुलिस के अनुसार युवक का शांति भंग में चालान किया गया. वहीं, महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.
ये भी देखें- शादी की खुशी में दुल्हन बनी ‘रिवॉल्वर रानी’, स्टेज पर चढ़ने से पहले की ‘हर्ष फायरिंग’
WATCH LIVE TV
