News in Brief

संकल्प दुबे/आगरा: यूपी के आगरा में एक युवती ने बदनामी के डर से सुसाइड कर लिया. दरअसल, पड़ोसी युवक ने सोशल मीडिया पर युवती के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए. इसके बाद युवती के पिता ने एक हफ्ते पहले आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस 5 दिन बाद भी किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई. इस बात से आहत होकर युवती ने आत्महत्या कर ली. वहीं, परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते युवती की जान चली गई. 

क्या है पूरा मामला?
मामला थाना क्षेत्र एत्मादपुर के नई बस्ती का है, जहां 11वीं की छात्रा के पिता ने 19 मई को थाना एत्मादपुर में पड़ोसी युवक विशाल उसके पिता राजू, मां प्रीति और चचेरे भाई सभासद सूरज राठौर के खिलाफ तहरीर दी थी. युवती के पिता ने बताया था कि आरोपी विशाल ने फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी बेटी के अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं. इसके एवज में आरोपी युवती से डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक, आरोपी और मृतक युवती दोनों दोस्त थे.  

ये भी पढ़ें- CM तीरथ ने जिला हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, PPE किट पहन कर भर्ती मरीजों का जाना हालचाल

23 मई को युवती ने लगाई फांसी 
पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ पोक्सो, आईटी एक्ट और SC/ST एक्ट के तहत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था. मामला दर्ज होने के बाद भी एत्मादपुर पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई. वहीं, युवती के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गये. इस बात से आहत होकर 23 मई की शाम को युवती ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. वहीं, अब इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मुकद्दमा दर्ज हो चुका है. 

ये भी पढ़ें- लखनऊ में 20 दिनों में 8876 कोरोना मरीज लापता, जानिए क्या रही इस लापरवाही की वजह

मुख्य आरोपी गिरफ्तार 
वहीं, इस मामले पर एसपी देहात सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि 3 टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.  जिसके लिए सर्विलांस टीम की मदद भी ली जा रही है. वहीं परिजनों का आरोप है कि अगर थाना पुलिस तत्काल रूप से मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई करती, तो युवती की जान और परिवार की इज्जत दोनों बचाए जा सकते थे. हालांकि, युवती की आत्महत्या के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. 

ये भी देखें- Viral Video: बच्ची ने की जबरदस्त Juggling, यूजर्स बोले- कहां से आता है इतना टैलेंट!

WATCH LIVE TV