World News In Hindi: अमेरिका की डेल्टा एयरलाइन विवादों में घिर गई है. दरअसल इस एयरलाइन में अपने बच्चे के साथ ट्रेवल कर रही एक महिला ने असुविधाजनक सुविधाओं को लेकर एयरलाइन की आलोचना की है. मेली स्कोगलंड नाम की इस महिला ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह इकोनॉमी क्लास की एक लाइन में फर्श पर बैठी हुई हैं और उनके बच्चे सीटों पर सो रहे हैं.

क्या है विवाद? 

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेली स्कोगलंड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  थ्रेड्स पर अपने एक पोस्ट के कैप्शन में लिखा,’ डेल्टा एयरलाइंस से अमेरिका वापस जाने वाली 12 घंटे की फ्लाइट पूरी तरह से बुक हो चुकी है, इसलिए हमारे पास कोई एक्सट्रा जगह नहीं है. यही हमारी स्थिति है.’ इस पोस्ट को लेकर लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं. कुछ लोग स्कोग्लंड की आलोचना कर रहे हैं कि उन्होंने अपने शिशु के लिए अलग सीट बुक नहीं की, जबकि अन्य लोग उनका बचाव कर रहे हैं और डेल्टा की उस पॉलिसी का हवाला दे रहे हैं, जिसके तहत 2 साल से कम उम्र के बच्चे किसी वयस्क की गोद में मुफ्त या कम कीमत पर यात्रा कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- क्या वेजेनुएला की तरह खामेनेई राज का अंत कर देगा US? बना लिया अटैक का पूरा प्लान, ट्रंप ने दे दिया इशारा 

Add Zee News as a Preferred Source

 

इंटरनेट यूजर्स का रिएक्शन 

पोस्ट को लेकर एक यूजर ने कमेंट किया,’ मुझे बेहद खुशी है कि मेरी परवरिश ऐसी मां ने की जिसने यात्रियों की संख्या के हिसाब से सही सीटें खरीदीं और मुफ्त सीट की उम्मीद नहीं की.’ वहीं दूसरे ने लिखा,ट आपको ‘SOLD OUT’ का कौन सा हिस्सा समझ नहीं आया?’ रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि क्या उनके पास दोनों बच्चों के लिए टिकट थे या नहीं. ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने अपने और अपने बड़े बच्चे के लिए सीटें खरीदी थीं, हालांकि कुछ यूजर्स ने महिला का समर्थन भी किया और कुछ ने सुझाव दिया कि शायद उन्हें एयरलाइन की पॉलिसी की जानकारी नहीं है. एक यूजर ने लिखा,’ 3 साल से कम उम्र के सभी बच्चे मुफ्त में यात्रा करते हैं, सिर्फ इसलिए अकड़ मत दिखाओ क्योंकि तुम दूसरों से ज्यादा सुविधा संपन्न परिवार में पली-बढ़ी हो.’  

ये भी पढ़ें- अमेरिका, चीन, रूस… ये हैं दुनिया की सबसे शक्तिशाली नौसेनाएं, क्या टॉप 5 में है भारतीय नेवी? 

 

एयरलाइन ने क्या कहा? 

रिपोर्ट के मुताबिक डेल्टा एयरलाइंस डॉमेस्टिक फ्लाइट्स में 2 साल से कम उम्र के बच्चों को पेरेंट की गोद में मुफ्त यात्रा करने की अनुमति देती है. वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट में गोद में बैठे शिशुओं के लिए वयस्क किराए का लगभग 10 प्रतिशत शुल्क लिया जाता है. इसमें शिशु के लिए अलग से सीट भी खरीदी जा सकती है, जिसके लिए FAA अप्रूव्ड कार सीट की आवश्यकता होती है. ‘डेली मेल’ से बात करते हुए एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सबसे पड़ी प्राथमिकता है, हालांकि एयरलाइन ने यह भी बताया कि वह तस्वीर की पुष्टि नहीं कर सकती. एयरलाइन ने कहा,’ हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी सीटों पर सीट बेल्ट बांधकर बैठे रहें, जब तक कि उन्हें विमान में घूमने-फिरने की कोई विशेष आवश्यकता न हो.’