News in Brief

T20 World Cup 2026 Update: बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है. आईसीसी ने कुछ घंटे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को वॉर्निंग दे दी थी कि यदि टीम भारत दौरा नहीं करेगी तो उसे बाहर कर दिया गया था. लेकिन इसके बाद भी बीसीबी अपनी जिद पर अड़ा रहा और अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार कर दिया है. इस फैसले से पहले बीसीबी ने एक टीम के खिलाड़ियों के साथ एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी. इसके कुछ घंटे बाद ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार कर दिया है.

ICC ने दिया था 24 घंटे का समय

भारत-बांग्लादेश के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था, क्रिकेट पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ा और बीसीसीआई ने केकेआर को बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के निर्देश दिए. इसके बाद ये मुद्दा तूल पकड़ गया और बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत दौरा न करने की जिद ठान ली. आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की इस डिमांड को खारिज किया लेकिन बीसीबी जिद पर अड़ा रहा. अंत में आईसीसी ने बीसीबी को भारत दौरा करने या टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के ऑप्शन रख दिए और 24 घंटे का समय दिया. अब बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करने का फैसला किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

बांग्लादेश ने श्रीलंका में खेलने में दिखाई दिलचस्पी

बांग्लादेश बोर्ड ने श्रीलंका में उसके मुकाबले स्थानांतरित करने के लिए आईसीसी से डिमांड की थी. लेकिन शेड्यूल बन जाने के चलते बीसीसीआई ने फैसला नहीं बदला. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 हाइब्रिड मॉडल पर होना है और पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीबी अभी भी आईसीसी से उम्मीद लगाए बैठा है.

ये भी पढे़ं.. 5वें गियर में ताबड़तोड़ बैटिंग…सूर्या ने तोड़ दिया मैक्सवेल का ये तूफानी रिकॉर्ड

किस टीम की होगी एंट्री?

अब सवाल है कि किस टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एंट्री होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2926 में इसके लिए एंट्री दी जाएगी. बीसीबी का साथ पाकिस्तान ने भी दे रहा था लेकिन अब पाकिस्तान क्या करेगा ये देखना दिलचस्प होगा.