Bangladesh Violence: बांग्लादेश में बीते दिनों शरीफ उस्मान हादी नाम के एक युवा नेता की हत्या के बाद अब एक और युवा नेता मोहम्मद मोतालेब शिकदार को गोली मार दी गई है. इससे देश में अगले साल फरवरी 2026 में होने वाले चुनाव को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. इस हत्या में एक रहस्यमयी महिला अपराधी के शामिल होने की खबरें भी सामने आई हैं. बता दें कि हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश में पहले से ही अशांति और हिंसा फैली हुई है.
हत्या में शामिल रहस्यमयी महिला?
पुलिस और पार्टी अधिकारियों के मुताबिक 42 साल के मोतालेब शिकदार नेशनल सिटीजंस पार्टी (NCP) के एक सीनियर लेबर विंग लीडर हैं. सोमवार 22 अगस्त 2025 को दोपहर के आसपास कुछ अज्ञात हमलावरों ने सोनाडांगा इलाके में उनके सिर पर गोली मार दी. पीड़ित को गंभीर स्थिति में खुलना मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. बांग्लादेशी मीडिया ‘जागोन्यूज 24’ के मुताबिक इस घटना में किराए के मकान में रहने वाली एक रहस्यमयी महिला भी जांच के घेरे में आई है.
ये भी पढ़ें- बर्फीली रेत बना सऊदी अरब का रेगिस्तान, 30 साल बाद देखने को मिला ऐसा मंजर; क्या संकेत दे रही हमारी धरती?
महिला के मकान की तलाशी
अधिकारियों के मुताबिक शूटिंग के बाद महिला के मकान की तलाश ली गई है. तलाशी के दौरान मकान में नशीली दवाओं से जुड़े कुछ सामान और विदेशी शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं. पुलिस का कहना है कि वे महिला की पहचान करने और उसका घटना से संबंध पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं, हालांकि पुलिस की ओर से फिलहाल कोई ऑफीशियल स्पष्टिकरण नहीं दी गई है. इस घटना से साफ जाहिर होता है कि बांग्लादेश में हिंसा अब ढाका से आगे निकल चुकी है.
ये भी पढ़ें- H1B और H4 वीजा होल्डर्स ध्यान दें, अमेरिका ने जारी किया अलर्ट; हो गए ये बड़े बदलाव
बांग्लादेश में भड़की हिंसा
बांग्लादेश में आलोचकों का कहना है कि चुनाव के नजदीक आते ही बांग्लादेश में सुरक्षा व्यवस्था विफल हो रही है. ऐसे में हिंसक घटनाएं और राजनीतिक हत्याएं आम बात होने लगी हैं. गोलीबारी से जुड़े एक जगह से एक रहस्यमयी महिला की मौजूदगी ने यह चिंता अधिक बढ़ा दी है. कई आपराधिक गिरोह और संदिग्ध लोग इस राजनीतिक अस्थिरता का फायदा भी उठा रहे हैं. फिलहाल अधिकारियों की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि हत्या का मकसद व्यक्तिगत बदला, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता, क्रिमिनल एक्टिविटी या इन तीनों का मिश्रण था.
