Russia Anti Satellite Weapon: एलन मस्क की सेटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक ने रूस के साथ युद्ध के दौरान यूक्रेन की काफी मदद की थी. वहीं अब माना जा रहा है कि रूस एक एंटी सेटेलाइट वेपन बना रहा है. इस हथियार का मुख्य टारगेट स्टारलिंक सेटेलाइट सर्विस को ही बताया जा रहा है. संभावना है कि स्टारलिंक के यूक्रेन को मदद पहुंचाने की वजह से रूस ऐसा कदम उठा रहा है. रूस हमेशा से इसे पश्चिमी देशों की स्पेस पावर का हिस्सा मानता आया है.  

रूस बनाएगा एंटी सेटेलाइट वेपन?  

रिपोर्ट का खुलासा NATO की 2 देशों की ओर से किया गया है. न्यूज एजेंसी ‘AP’ को दी गई इस खुफिया जानकारी में बताया गया कि रूस की ओर से बनाए गए इस हथियार में बेहद छोटी धातु की कुछ गोलियां होंगी. मौजूदा ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने के बाद भी इसका पता लगाना बेहद मुश्किल होगा. इसमें छोटे-छोटे छर्रों के प्रभाव से भी सोलन पैनलों को अधिक नुकसान पहुंच सकता है. ये सेटेलाइट के सबसे नाजुक हिस्सों में से है. यह हथियार इन्हें इनएक्टिव करने के लिए पर्याप्त है. 

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में एक और युवा नेता पर चली गोलियां, अटैक के दौरान मौजूद थी ‘मिस्ट्री वुमन’, क्या है हमले से कनेक्शन?

Add Zee News as a Preferred Source

 

सेटेलाइट को नष्ट कर देता है हथियार 

खुफिया जानकारी में यह नहीं बताया गया है कि यह सिस्टम कब तक पूरी तरह तैयार होने वाला है या इसका टेस्टिंग किया भी है या नहीं. खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसको लेकर अभी काम की शुरुआत ही चल रही है या फिर अभी इसका एक्सपेरिमेंट भी चल सकता है. बता दें कि एंटी सेटेलाइट वेपन ऑर्बिट में सेटेलाइट को डैमेज, डिसएबल या पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं. भारत, चीन, अमेरिका और रूस जैसे देश अतीत में मिसाइलों या अन्य सिस्टम के जरिए सेटेलाइट्स को निशाना बनाने वाले ऐसे हथियारों का परीक्षण कर चुके हैं.  

ये भी पढ़ें- बर्फीली रेत बना सऊदी अरब का रेगिस्तान, 30 साल बाद देखने को मिला ऐसा मंजर; क्या संकेत दे रही हमारी धरती?  

 

क्या है संभावना? 

कई स्पेस सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे हथियार का इस्तेमाल जोखिम भरा होने वाला है. उनका कहना है कि ऑर्बिट में मलबा बिखरने से रूस के अपने सेटेलाइट्स के साथ-साथचीन समेत बाकी देशों की सेटेलाइट को भी नुकसान पहुंच सकता है. ‘सिक्योर वर्ल्ड फाउंडेशन’ की स्पेस सिक्योरिटी एक्सपर्ट विक्टोरिया सैमसन ने कहा,’ मुझे इस बात पर यकीन नहीं है. अगर रूस अंतरिक्ष के कुछ हिस्सों को अनुपयोगी बनाने वाले सिस्टम तैनात करने का फैसला करता है तो उन्हें आश्चर्य होगा.’ वहीं कई एक्सपर्ट्स ने अंतरिक्ष में हथियार की तैनाती की संभावना जातई है.