Bangladesh Hindu Violence: बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले लगातार हिंसा बढ़ती जा रही है. बीते किछ दिनों में वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं की हत्या और मारपीट के मामले बढ़े हैं. अब हिंसा के मामले में एक और बांग्लादेशी हिंदू पर भीड़ ने हमला किया और उसे आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. भीड़ ने व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला किया. 

धारदार हथियारों से पीटा

बता दें कि यह घटना बांग्लादेश के शरियतपुर जिले में 31 दिसंबर 2025 को हुई. पीड़ित की पहचान 50 साल के खोकन दास के रूप में हुई है. वह अपने घर लौट रहा था और तभी भीड़ ने उसे रोक लिया और धारदार हथियारों से उस पर हमला किया. खोकन दास को बार-बार पीटा गया और फिर उसे आग लगा दी. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. खोकन दास पर यह हमला हाल ही में बांग्लादेशी हिंदुओं को निशाना बनाकर की गई हिंसक घटनाओं के बीच हुआ है. 24 दिसंबर 2025 को भी कालीमोहर यूनियन के हुसैनडांगा इलाके में 29 साल के हिंदू युवक अमृत मंडल की कथित तौर पर भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.  

Add Zee News as a Preferred Source

खबर ्पडेट की जा रही है.