News in Brief

Patna: कोरोना की दूसरी लहर के बीच पूरा देश देश इस संक्रमण से लड़ रहा है. कोरोना के इस संक्रमण से बिहार के लोग भी नहीं बच पाए हैं. हर रोज राज्य में मामले दर्ज किये रहे हैं. वहीं, इसी बीच राजधानी पटना से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. इस खबर ने इंसानियत को ही शर्मसार कर दिया है. 

दरअसल, एक लड़की ने पटना के एक निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. लड़की का आरोप है कि कोरोना इलाज के दौरान अस्पताल के ही चार कर्मचारियों ने उसकी मां साथ दुर्व्यवहार किया गया है. वहीं, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है. 

लड़की ने लगाया रेप का आरोप 
गौरतलब है कि नालंदा की रहने वाली  महिला (45 वर्षीय) को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी. इसके बाद मृतका की बेटी ने आरोप लगाते हुए अस्पताल के ICU से एक वीडियो वायरल किया है. जिसमे लड़की ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अस्पताल के ICU चार कर्मचारियों ने उसकी मां के साथ रेप करने की कोशिश की थी. 

ये भी पढ़ें- अररिया: पुलिस कस्टडी से हथकड़ी खोल नाले में कूदा चोर, सीवर खोदकर खोज रहे अधिकारी

अस्पताल ने दावों को किया खारिज 
वहीं, अस्पताल प्रशासन ने इन दावों को खारिज  किया है. उनका कहना है कि उन्होंने इन आरोपों की जांच की थी और ये ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था. जबकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी एक्शन में आ गई. उन्होंने जांच के लिए एक टीम को अस्पताल में भेजा है. इसके अलावा पीड़ित परिजनों ने मजिस्ट्रेट के समक्ष लिखित में अमानवीय दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए बयान दर्ज कराया है.  फिलहाल पूरे मामले की जांच मजिस्ट्रेट की देखरेख में हो रही है. ​इस मामले को महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी को ट्वीट कर जांच करने के लिए कहा है. 

(इनपुट: संजय कुमार )