News in Brief

Patna: बिहार में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही है. मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 10920 नये केस मिलें हैं. इससे पहले सोमवार को राज्य में कोरोना के 10,174 नए मामले सामने आए थे. 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10920 नये केस मिले है. इसके अलावा राज्य में एक बार फिर से सबसे ज्यादा मामले पटना में मिलें हैं. पटना में कोरोना के 1702 मामले मिलें हैं. इससे पहले राजधानी पटना में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1745 नए मामले सामने आए थे. इससे साफ़ है कि राजधानी में कोरोना के मामले घटे है.

राज्य के नौ जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इसमें समस्तीपुर में 782,पूर्णिया में 579, बेगूसराय में 511, वैशाली में 493, मुजफ्फरपुर में 452, मधुबनी में 435, प.चंपारण में 442, औरंगाबाद में 430, गया में 405 कोरोना के मामले सामने आए हैं. इसके अलावा दो अंकों में कोरोना के नये केस वाले 8 जिले हैं. जिनके नाम बांका, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, कैमूर, नवादा, सहरसा और शिवहर है. वहीं राज्य में  कोरोना के कुल टेस्ट 1 लाख 10 हजार 71 किये है. 

ये भी पढ़ें: पूर्व सांसद पप्पू यादव को भेजा जाएगा मधेपुरा जेल, 32 साल पुराने मामले में हुई है गिरफ्तारी

आप को बता दे कि राज्य में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों की वजह से लॉकडाउन लगा दिया है. लॉकडाउन की वजह से ही राज्य में कोरोना के मामले लगातार गिर रहे हैं.