
Patna: बिहार में कोरोना संक्रमण के नए मामले में लगातार कमी हो रही है. इस बीच बिहार में ब्लैक फंगस के मामले में वृद्धि हुई है. इस बारे में जानकारी खुद सीएम नीतीश कुमार ने दी है. साथ ही सीएम ने सलाह भी दी कि कोरोना (Coronavirus) से बचाव के लिए लगातार सावधानी जरूरी है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को तीन-चार विषयों पर ट्वीट किए. सीएम ने ब्लैक फंगस (Black Fungus) व यास तूफान (Yass Cyclone) को लेकर यह सभी ट्वीट किए हैं.
ब्लैक फंगस के अलावा यास व कोरोना की जंग में जीविका दीदियों के योगदान पर भी ट्वीट के माध्यम से अपनी बात कही. साथ ही सीएम नीतीश ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि चक्रवाती तूफान को लेकर अपने ट्वीट में कहा कि यास का असर बिहार में कम हो रहा है.
बिहार में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग को सभी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों में इसके ईलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था करने को कहा गया है। कोरोना से बचाव के लिए लगातार सावधानी जरूरी है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 29, 2021
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को जिलों में पानी, बिजली, आवागमन एवं जन सुविधाओं को बहाल रखने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। पर सभी को सजग रहना चाहिए.
गौरतलब है कि पटना में शुक्रवार को ब्लैक फंगस के दो मरीजों की मौत हो गई जबकि 11 गंभीर मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए. इसके अलावा, मरने वालों में एक की मौत आईजीआईएमएस में जबकि दूसरे की मौत एम्स में हुई.
ये भी पढ़ें- जीतन राम मांझी के पंचायत चुनाव पर दिए बयान के बाद सियासत तेज, पूर्व CM को मिला RJD का साथ
एम्स में भर्ती एक मरीज पिछले कई दिनों से आईसीयू में था. फंगस उसके दिमाग तक पहुंच गया था. ऐसे में वह ऑपरेशन के लायक भी नहीं रह गया था. इस वजह से उसकी मौत हो गई.जानकारी के अनुसार, एम्स में गुरुवार को नौ लोग फंगस वार्ड में भर्ती हुए थे.
शुक्रवार देर रात तक ओपीडी में आए 15 अन्य संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया था. इसके अलावा, एम्स में शुक्रवार को चार कोरोना मरीजों का ऑपरेशन हुआ था. उनमें से तीन का ऑपरेशन सफल रहा. एक व्यक्ति के पुष्टि नहीं होने के कारण ऑपरेशन नहीं हो पाया.
