News in Brief

Patna: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में एक बार फिर से आज कमी देखने को मिली है. राज्य में सोमवार शाम तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2844 नए मामले सामने आए हैं.

कल (रविवार) की बात करें तो देर शाम तक कोरोना संक्रमण के 4002 मामले सामने आए थे. ऐसे में साफ है कि कल की तुलना में आज (सोमवार) को कोरोना के मामले में कमी आई है.  जानकारी के अनुसार, पिछले कई माह में कोरोना के कम आंकड़े राज्य में सोमवार  को सामने आए हैं.

राजधानी पटना की स्थिति भी अब पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर

इसके अलावा, राजधानी पटना की स्थिति भी अब पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर होने लगी है. राजधानी पटना में कोरोना के 490 मामले सामने आए हैं. पटना में एक बार फिर आज राज्य के दूसरे शहरों की तुलना में सर्वाधिक पॉजिटिव केस मिले हैं. दूसरे नंबर पर आज समस्तीपुर में 201 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए जबकि बेगूसराय में 141 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

6 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 100 से 200 के बीच

बिहार के करीब 6 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 100 से 200 के बीच मिले हैं. वहीं, जानकारी के अनुसार राज्य के करीब 38 जिलों में कोरोना के मामले 100 से भी नीचे सोमवार  को पाया गया है. सबसे कम कैमूर में कोरोना के महज 5 मामले सामने आए हैं.  समस्तीपुर 201, बेगूसराय  141, गया 139, कटिहार 132, औरंगाबाद 124, प चंपारण 104 मामले सामने आए.

ये भी पढ़ें- बिहार में Lockdown के दौरान शादी में शामिल होंगे 20 लोग, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

टेस्टिंग, ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट व लॉकडाउन का असर

टेस्टिंग, ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट व लॉकडाउन का असर है कि राज्य में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले कमते जा रहे हैं.  पिछले 24 घंटे में राज्य में रिकॉर्ड 1,20,033 कोरोना टेस्ट कराए गए हैं.