
Patna: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus In Bihar) को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद से ही राज्य में कोरोना के नये केस में लगातार कमी हो रही है. रविवार को पूरे राज्य में कोरोना संक्रमण के महज 6894 नये केस सामने आए हैं. कल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या राज्य में 7336 थी. साफ है कि कल की तुलना में आज करीब 442 संक्रमण के कम मामले सामने आए हैं.
आज एक बार फिर से पटना में ही सर्वाधिक 1103 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं. कल (शनिवार) की बात करें तो पटना में 1202 कोरोना संक्रमण के नए मामले मिले थे. आज (रविवार) गया में कोरोना संक्रमण के 381, समस्तीपुर में 331 मामले सामने आए हैं. वहीं, राज्य में मात्र 9 जिलों में कोरोना के 200 से अधिक मरीज मिले हैं. इनमें पू चंपारण में 297, बेगूसराय में 270, मधुबनी में 267, वैशाली में 240, सुपौल में 240, अररिया में 236, सारण में 228, पूर्णिया में 221 व कटिहार में 205 मामले सामने आए हैं.
ये भी पढ़ें- जब बिहार के मुख्यमंत्री को एक अधिकारी ने कहा- मैं CM बन सकता हूं पर आप IAS नहीं, बाद में बने भारत के विदेश मंत्री
बिहार में रविवार को सबसे कम कैमूर में 10 मरीज मिले हैं. इसके अलावा, प्रदेश में एक्टिव मरीज की बात करें तो राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीज पहले की तुलना में कम हैं. इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 75,089 है. कल राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 82486 थी.
रविवार को राज्य में कुल 1,20,271 कोरोना के टेस्ट हुए. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक राज्य में कुल 5,72,987 मरीज ठीक हुए हैं. बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 87.89 है.
