News in Brief

मोहित गोमत\ बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस पर युवक को छत से फेकने का परिजनों ने आरोप लगाया है. फिलहाल उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया है. गोकशी के मुकदमे में आरोपी वांछित चल रहा था. आरोपी आकिल पर करीब आधा दर्जन मुकदमें दर्ज थे, जिससे घर लगातार पुलिस दबिश दे रही थी. 

अकिल के घर पर पुलिस दी थी दबिश
 जानकारी के मुताबिक पुलिस तीन दिन पहले आरोपी अकिल के घर पर दबिश देने पहुंची थी. परिजनों के मुताबिक, इस दौरान पुलिस ने उसको छत से नीचे फेंक दिया था. कल देर रात युवक ने दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया जिसके बाद बीती रात मृतक के परिजनों ने समाज के लोगों के साथ मूढ़ाखेड़ा चौराहे पर जाम लगाया और जमकर हंगामा किया.

क्या बोली पुलिस?
इस मामले में सीओ खुर्जा सुरेश कुमार का कहना है कि आरोपी युवक गोकशी के मुकदमे में वांछित चल रहा था. 24 मई की रात को आकिल को घायल होने के बाद खुर्जा के किसी प्राइवेट अस्पताल में नाम बदलकर भर्ती कराया गया था. उस समय परिजनों ने आकिल के घायल होने की कोई सूचना या प्रार्थना पत्र पुलिस को नहीं दिया था. अब परिजनों ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है.

SP ग्रामीण कर रहे हैं जांच 
सुरेश कुमार ने बताया कि  पूरा मामला 3 दिन पुराना बताया जा रहा है. पूरे प्रकरण में एसपी ग्रामीण हरेंद्र सिंह जांच कर रहे हैं. जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर परिजनों के आरोप में कितनी सत्यता है. 

हालांकि नाराज परिजनों ने कोतवाली खुर्जा नगर के मुंडाखेड़ा चौराहे पर हजारों की संख्या में भीड़ ले जाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया था, अब पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम को खुलवा दिया है पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है.

मस्जिदों व धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने पर रोक की मांग, जनहित याचिका पर आज सुनवाई

VIRAL VIDEO: नदी में पानी पी रहा था कुत्ता, तभी आया विशालकाय मगरमच्छ और…

WATCH LIVE TV