News in Brief

Bettiah: बेतिया में बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है. तीन बाइक पर सवार अपराधियों ने चुड़ा व्यवसाई से साढ़े पांच लाख रुपए लूट लिए है. यह घटना नरकटियागंज बेतिया मुख्य पथ पर महना गांव के पास की है. 

वहीं, सबसे हैरत की बात यह है कि चनपटिया थाना क्षेत्र में जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया गया है. वह कुमारबाग ओपी से महज एक किलोमीटर की दूरी है. साथ ही, तीन दिनों के अन्दर अपराधियों ने चनपटिया थाना क्षेत्र में दो बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. इससे व्यवसाईयों में डर और दहशत का माहौल है. 

ये भी पढ़ेंः Bettiah: गैरेज में बदमाशों ने लगाई आग, कई बाइक जलकर हुई खाक

जानकारी के अनुसार, चनपटिया का चुड़ा व्यवसायी चंदन कुमार गोपालगंज से लहना वसूल कर घर लौट रहा था. वहीं, तीन बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर चंदन को रोक लिया और साढ़े पांच लाख रुपए लूट लिए और हथियार लहराते हुए फरार हो गए.

घटना की जानकारी मिलते हीं चनपटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है. लेकिन तीन दिनों के अन्दर लूट की दूसरी वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए है.

ये भी पढ़ेंः बेतिया: बारिश के बाद जलजमाव से ग्रामीण परेशान, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

इससे पहले विगत सोमवार को भी अपराधियों ने एक फाईनेंस कम्पनी के कर्मी से 18 हजार रुपए, टैब, मोबाईल लूट लिया था. इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. लेकिन आज फिर से अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है. जो एक बार फिर पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है. 

(इनपुट-इमरान अज़ीज)