

Bettiah: बेतिया में कोरोना (Corona) कहर के बीच लॉकडाउन का उल्लंघन लगातार जारी है. अब वही तस्वीरे ऐसी सामने आ रही हैं. इसमें ना सिर्फ आम लोग बल्कि खुद को जनता का प्रतिनिधि कहने वाले लोग भी नियमो की अनदेखी कर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहें हैं.
ये भी पढ़ेंः बगहा: हेल्थ वर्कर को देख भाग रहे हैं ग्रामीण, गांव में वैक्सीन सेंटर होने पर भी नहीं लगवा रहे टीका
यह ताजा मामला बेतिया शहर में कालीबाग ओपी क्षेत्र के जमादार टोला में देखने को मिला. यहां नगर परिषद के पूर्व सभापति जनक साह के बेटे की शादी में महिलाओ की भीड़ देखने को मिली. वहीं, सबसे हैरत की बात तो यह है कि भीड़ में शामिल अधिकत्तर महिलाओं ने मास्क नहीं पहना था.
इधर, एक तरफ यहां शादी समारोह में सरकार द्वारा बीस लोगों के हीं भाग लेने का आदेश दिया है, तो वहीं दूसरी तरह सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाकर बीस से अधिक लोग शादी समारोह में भाग ले रहे हैं. हालांकि, जिले में कोरोना की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है. लेकिन कोरोना का खौफ अभी भी बरकरार है. ऐसे में अगर लोग नहीं संभले तो स्थिति फिर से भयावह हो सकती है.
ये भी पढ़ेंः Bihar में Corona के बीच चमकी बुखार ने पकड़ा जोर! 2 और बच्चों में AES की पुष्टि
बता दें कि इससे पहले लॉकडाउन नहीं लगने पर राज्य में रोज 15 हजार के करीब कोरोना केस मिलते थे. वहीं, कोरोना के नए केस की संख्या 1491 थी. ऐसे में लॉकडाउन नहीं बढ़ाने से तीसरी वेव को कंट्रोल करना नामुमकिन हो सकता है. क्योंकि तीसरी लहर को बहुत खतरनाक माना जा रहा है. हालांकि, अगर लॉकडाउन 3 की अवधि को बढ़ाया जाता है तो इसमें कुछ आवश्यक छूट दी जा सकती हैं.
(इनपुट-इमरान अज़ीज)

