News in Brief

Bettiah: कोरोना काल में केन्द्र व राज्य सरकार राशन कार्डधारियों को दो महीने का राशन मुफ्त में दे रही है. लेकिन बेतिया में कई ऐसे प्रखंड हैं यहां डीलर को हीं राशन आवंटित नहीं किया गया है. इसके कारण लोगों को दो माह का राशन नहीं मिल पा रहा है.  वहीं, इसको लेकर लोग जंहा डीलर पर राशन बेचने का आरोप लगा रहें हैं,  तो वहीं राशन नहीं मिलने से नाराज लोग डीलर के साथ-साथ एमओ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहें हैं. 

ये भी पढ़ेंः बेतिया में Yaas तूफान का आंतक! बांध टूटने से किसानों की फसल बर्बाद

यह मामला योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत का है. यहां के ग्रामीणों ने एडीएम, एमओ व डीलर के खिलाफ घंटों विरोध प्रदर्शन व जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों ने कहा कि ‘डीलर के द्वारा समय से राशन का वितरण नहीं किया जाता है. इसके कारण सभी ग्रामीण मजदूरों को राशन का उठाव करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है.’ 

इधर, प्रदर्शन कर रहे हैं कार्डधारियों ने कहा कि ‘सरकार द्वारा मिलने वाला मई और जून माह का फ्री राशन अभी तक नहीं मिल पाया है. जबकि प्रखंड के अन्य पंचायतो में लाभुको को राशन मिल रहा है.’ वहीं डीलर रामकिशोर राम ने कहा कि ‘अभी तक राशन हम लोगों को नहीं मिला है. इसको लेकर एमओ को एक लिखित आवेदन भी दिया गया है.’

पीडीएस दुकानदार डीलर ने बताया कि ‘एफसीआई (FCI) के सहायक गोदाम प्रबंधक के द्वारा सभी दुकानदारों के साथ भेदभाव का रवैया अपनाया जाता है. पंचायत के हर पैक्स अध्यक्ष को चार-पांच दिन पहले राशन भेज दिया जाता है. इसके कारण लोग पहले हीं राशन का वितरण कर देते हैं.’ 

ये भी पढ़ेंः बेतिया में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खस्ता! केंद्रों पर डॉक्टर नहीं, मरीज इलाज के लिए हाल-बेहाल

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि ‘मामला अभी संज्ञान में आया है. इसको लेकर एमओ व एजीएम से बात की जाएगी. लेकिन समय पर लोगों को राशन मिलना चाहिए और अगर राशन नहीं मिलता हैं तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.’

(इनपुट-इमरान अज़ीज)