News in Brief

लखनऊ: यूपी सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के टीचर्स को एक बड़ी राहत देने का फैसला किया है. जिन टीचर्स की इंटर-डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर एप्लीकेशन निरस्त कर दी गई थी, अब वे अगले सेशन में ट्रांसफर के लिए अप्लाई कर सकेंगे. इसके साथ ही ट्रांसफर निरस्त होने वाले टीचर्स को उसी स्कूल में तैनात किया जाएगा, जहां से उन्होंने तबादले के लिए आवेदन दिया था. गौरतलब है कि अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने इसके लिए डीएम और सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं.

किसी फिल्म से कम नहीं करवरिया बंधु के जुर्म कहानी, पूरे शहर में सुनाई दी थी AK-47 की गूंज

दिसंबर और फरवरी में हुए थे तबादले
बेसिक शिक्षा काउंसिल के प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल टीचर्स का ट्रांसफर हो चुका है. 31 दिसंबर 2020 को इटर-डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर की लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें 21,695 टीचर्स को उनके पसंद के जिले में भेजा गया था. इसके बाद फरवरी 2021 में पारस्परिक अंतर जिला तबादला की लिस्ट जारी हुई, जिसमें 4,868 टीचर्स दूसरे डिस्ट्रिक्ट में गए. 

आज 9.5 करोड़ किसानों के खाते में आने वाले हैं 19 हजार करोड़ रुपये, जानें कैसे

70 हजार अध्यापकों ने ट्रांसफर के लिए किया था अप्लाई
बता दें, इंटर-डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर के लिए लगभग 70 हजार टीचर्स ने आवेदन किया था. वहीं, पारस्परिक के लिए 9,641 शिक्षकों के आवेदन आए थे. बताया जा रहा है कि जिन अध्यापकों का तबादला अलग-अलग वजहों से निरस्त हुआ है, उन्हें जॉइनिंग देने में बेसिक शिक्षा अधिकारी मनमानी कर रहे थे.

घर में पत्थर लगवाए लेकिन पैसे नहीं देना चाहता था मकान मालिक, लाइसेंसी पिस्टल से कर दी मजदूर की हत्या

आदेशों का पालन करने के निर्देश
सरकार ने संज्ञान लिया कि ट्रांसफर निरस्त होने वाले टीचर्स से बेसिक शिक्षा अधिकारी शपथपत्र ले रहे थे कि आगे कभी भी ट्रांसफर नहीं करवाएंगे. शासन ने इसे गंभीरता से लिया, जिसके बाद अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को यह आदेश दिया कि जिन अध्यापकों का ट्रांसफर रद्द किया गया है, वे अगले सेशन में फिर से अप्लाई कर सकते हैं. इसके साथ ही रेणुका कुमार ने यह भी निर्देश दिया है कि आदेशों का कड़ाई से पालन होना चाहिए.

WATCH LIVE TV